फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Results: जानिए कब जारी होंगे बिहार बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षा के परिणाम, कैसे चेक कर सकेंगे?

Sun, 06 Mar 2022 02:50 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Results 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आयोजित की गई बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
1 of 7
Bihar Board Results 2022 - फोटो : Social Media
Bihar Board Results 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी जल्द ही दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर सकता है। खबरों के अनुसार बोर्ड ने परीक्षार्थियों का मूल्यांकन भी शुरू कर दिया है। अगर ऐसा है तो परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कब तक आ सकते हैं बिहार बोर्ड परीक्षा के परिणाम और आप कैसे इसे चेक कर सकेंगे...
विज्ञापन

2 of 7
Bihar Board Results 2022 - फोटो : Social Media
Bihar Board Results 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे परिणाम
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी किए जाएंगे। छात्र सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन

3 of 7
Bihar Board Results 2022 - फोटो : Amar Ujala
Bihar Board Results 2022: कब तक जारी होंगे परिणाम?
बिहार बोर्ड ने अब तक परिणामों को लेकर कोई आधिकारिक तारीख तो नहीं जारी की है, लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परीक्षा के परिणाम इस माह के अंत तक जारी किए जा सकते हैं। तारीखों को लेकर बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी जाएगी।

4 of 7
Bihar Board Results 2022 - फोटो : Social Media
Bihar Board Results 2022: करीब 21 लाख छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आयोजित की गई बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। वहीं, दसवीं की परीक्षा के लिए करीब 8 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सूचना के अनुसार 12वीं कक्षा की कॉपी 8 मार्च कर चेक हो जाएंगी। वहीं, दसवीं कक्षा की कॉपियां 17 मार्च तक पूरी चेक की जा सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Bihar Board Results 2022 - फोटो : Social Media
Bihar Board Results 2022: इन तारीखों को हुई थी परीक्षा
बिहार बोर्ड ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक किया था। वहीं, प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 20 से 22 जनवरी के बीच किया गया था। बारहवीं कक्षा के लिए कला, कॉमर्स और विज्ञान विषय की थ्योरी परीक्षा 1 से 14 फरवरी, 2022 को किया गया था। बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी, 2022 के बीच हुई थी। 
विज्ञापन

6 of 7
Bihar Board Results 2022 - फोटो : Amar Ujala
Bihar Board Results 2022: 12वीं की उत्तर कुंजी भी जारी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी को 3 मार्च, 2022 को जारी कर दिया था। परीक्षा में 50 फीसदी अंकों के प्रश्न बहुवैकल्पिक रूप में पूछे गए थे। छात्रों को 6 मार्च, 2022 को शाम पांच बजे तक इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bihar Board Results 2022 - फोटो : Social Media
Bihar Board Results 2022: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

छात्र परिणाम जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के इसे चक कर सकेंगे।

1. सबसे पहले छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने एक लॉगिन पेज आएगा।

4. मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें