National Fellowship Award
- फोटो : Social Media
National Fellowship Award 2022: जानें राष्ट्रीय फेलोशिप योजना (NFSC/NFOBC/MANF) के बारे में
राष्ट्रीय फेलोशिप योजना की शुरुआत वित्त वर्ष 2005-06 के दौरान की गई थी। इसका मकसद अनूसूचित जाति के छात्रों को उच्च शिक्षा जैसे साइंस, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और इंजीनियरिंग व तकनीकी पाठ्यक्रमों को हासिल करने के लिए बढ़ावा देना है। इस फेलोशिप की अवधि पांच सालों के लिए होती है। फेलोशिप प्राप्त करने वाले छात्रों को यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान, कॉलेज या विश्वविद्यालय में एमफिल या पीएचडी में एक साल के भीतर प्रवेश लेना होता है। राष्ट्रीय फेलोशिप योजना के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को विश्वविद्यालय और संस्थानों में 3 साल के लिए फेलोशिप प्रदान की जाती है। वहीं, अलपसंख्यक वर्ग के लिए भी मौलाना आजाद राष्ट्रीय फैलोशिप (MANF) प्रदान की जाती है। मुस्लिम, सिख, पारसी (पारसी), बौद्ध, ईसाई या जैन समुदाय पर इसका खास ध्यान है।