Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा 2021 के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणाम onlinebseb.in पर जारी किए जाने के कयासों के साथ ही बोर्ड की बेवसाइट ठप हो गई है। इससे विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिहार बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट
http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर रिजल्ट जारी किए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन गुरुवार शाम पांच बजे से लेकर देर रात 09.17 बजे तक वेबसाइट के ठप रहने से लाखों छात्र काफी परेशान होते रहे।
कई छात्र, शिक्षक और अभिभावक अपने बच्चों का रिजल्ट देखने के लिए लगातार वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर विजिट कर रहे थे, उन्हें निराश होना पड़ा। इस बीच, सोशल मीडिया और न्यूज मीडिया में कई जगह वेबसाइट onlinebseb.in पर रिजल्ट जारी होने की खबरों ने सबकी चिंताएं बढ़ा दीं। हालांकि, बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी, लेकिन वेबसाइट पर रिजल्ट 2021 के लिंक का दिखाई देना और उसे बाद में हटा देने के प्रकरण से बोर्ड की कार्यशैली पर कई तरह के प्रश्न उठ रहे हैं। बता दें कि इस बार करीब 13.5 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीयन किया था।