फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : मई तक खिसक सकती हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, अभी ये है डेटशीट

विज्ञापन
1 of 4
यूपी बोर्ड : 10वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट - फोटो : Amar Ujala Graphics
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के आगे खिसकने के आसार बन रहे हैं। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 अप्रैल, 2021 से 11 मई, 2021 तक प्रस्तावित हैं। हालांकि, पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में अप्रैल में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा आयोजित होना मुश्किल है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश सरकार से बोर्ड परीक्षाओं को करीब दो सप्ताह आगे खिसकाने का आग्रह किया है। वहीं आयोग ने चार चरणों के पंचायत चुनाव 12 मई तक कराने की तैयारी की है। 

इससे पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए 24 अप्रैल से 12 मई तक कार्यक्रम जारी किया है। वहीं उच्च न्यायालय ने भी पंचायत चुनाव 12 मई, 2021 तक कराने के निर्देश दिए हैं। आरक्षण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका पर याचिकाकर्ताओं को राहत नहीं मिली तो आयोग ने 27-28 मार्च को अधिसूचना जारी करने की तैयारी की है। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बोर्ड परीक्षाओं से पहले कराया जाना संभव नहीं है।

ऐसे में परीक्षाओं को करीब दो सप्ताह आगे खिसकाया जाए ताकि आयोग 12 मई तक चुनाव पूरा करा सके। पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कहना है कि आयोग के आग्रह पर परीक्षा को आगे खिसकाने के लिए बातचीत चल रही है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का भी कहना है कि पंचायत चुनाव के कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड परीक्षा की तारीख तय की जाएगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल, 2021 से 11 मई, 2021 तक प्रस्तावित हैं।

जो छात्र इन परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर जाकर पूरा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हम यहां प्रमुख विषयों की डेट शीट उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया अगली स्लाइड में देखें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा डेटशीट और जानें तैयारी करने का सफलतम तरीका। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics
यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा डेटशीट 
 
यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा डेटशीट 
तारीख समय विषय
24 अप्रैल, 2021 सुबह 08 से 11.15 बजे तक हिंदी
28 अप्रैल, 2021 दोपहर 02 बजे से शाम 5.15 बजे तक कंप्यूटर
29 अप्रैल, 2021 दोपहर 02 बजे से शाम 5.15 बजे तक ईकोनॉमिक्स/कॉमर्स
30 अप्रैल, 2021 सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक इंग्लिश
03 मई, 2021 सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक सोशल साइंस
04 मई, 2021 दोपहर 02 से शाम 5.15 बजे तक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
05 मई, 2021 सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक साइंस
10 मई, 2021 सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक गणित
 
विज्ञापन

3 of 4
up board - फोटो : Amar Ujala Graphics
12वीं कक्षा की परीक्षा डेटशीट 
 
यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा डेटशीट 
तारीख विषय
24 अप्रैल, 2021 हिंदी
27 अप्रैल, 2021 ज्योग्राफी
30 अप्रैल, 2021 कंप्यूटर साइंस
01 मई, 2021 इंग्लिश
04 मई, 2021 केमिस्ट्री/ हिस्ट्री
06 मई, 2021 बायोलॉजी/ मैथ्स
08 मई, 2021 इकोनॉमिक्स
10 मई, 2021 सोशियोलॉजी/ समाजशास्त्र
12 मई, 2021 सिविक साइंस
 
विज्ञापन

4 of 4
UP Board Exam 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
कैसे करें यूपी बोर्ड की तैयारी 
अगर आप भी यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और आपके मन में ढेर सारे डाउट्स हैं, तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए safalta.com लाया है एक फ्री क्रैश कोर्स। इसमें आपको मिलती हैं गुणवत्तापरक शिक्षकों द्वारा 120 घंटे से भी अधिक समय की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस, साथ ही पीडीएफ स्टडी मैटेरियल। इसके अलावा परीक्षा के दौरान होने वाले डाउट्स को भी एक्सपर्ट द्वारा क्लियर किया जाता है।

सफलता एप डाउनलोड करें
तो देर किस बात की गूगल प्ले स्टोर से अभी सफलता एप डाउनलोड करें और पाएं अपने बोर्ड एग्जाम में 100 प्रतिशत सफलता केवल सफलता एप के साथ। या इस लिंक http://bit.ly/safaltaapp पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें