जीएसईबी : गुजरात बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुजरात बोर्ड कक्षा दसवीं का परिणाम जारी
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने एसएससी यानी दसवीं कक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध है। परिणाम के अनुसार कुल 65.18 फीसदी छात्रों ने इस साल दसवीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कुल 772771 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 503726 छात्र सफल हुए हैं। इनमें लड़कों का सफलता प्रतिशत 59.92 फीसदी रहा तो वहीं, लड़कियों का सफलता प्रतिशत 71.66 फीसदी रहा है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-
गुजरात बोर्ड 10वीं के परिणाम