फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Reopening: सालभर बाद यूपी, बिहार समेत इन 6 राज्यों में खुले बच्चों के स्कूल, ये चीजें जरूरी

Mon, 01 Mar 2021 02:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
स्कूल - फोटो : amar ujala
School Reopen in Bihar UP News Hindi: एक ओर जहां देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के ताजा मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में सरकारें बच्चों के स्कूल फिर से खोल दिए हैं। जहां गुजरात और कर्नाटक में हाल ही में स्कूल दोबारा शुरू हुए हैं। वहीं, इस क्रम में अब उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, झारखंड, मिजोरम और तेलंगाना के नाम भी आ गए हैं।  
हाल ही में कई और राज्य सरकारों ने भी अपने यहां छठवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल दोबारा शुरू करने की अनुमति देने का फैसला किया है। बता दें कि देशभर में पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से लागू किए लॉकडाउन के कारण स्कूल समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए थे। तकरीबन सालभर से बंद शिक्षण संस्थानों को अब धारे-धीरे चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। 01 मार्च, 2021 से पांच और राज्यों में स्कूल खोल दिए गए हैं। यहां स्कूल दोबारा खोले जाने को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों को कोविड-19 सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना होगा। इन राज्यों में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और मिजोरम आदि शामिल हैं। स्कूल संचालकों को भी कोरोना दिशा-निर्देशों का सख्त पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले अपनी लिखित सहमति देनी होगी। वहीं, अभिभावकों के लिए अपने बच्चों को स्कूल भेजना अनिवार्य नहीं है। अगर अभिभावक बच्चों की ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखना चाहते हैं तो रख सकते हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 7
school opening - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में सोमवार, 01 मार्च से प्राथमिक कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं। राज्य के कई जिलों में जब सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें पहले से अलग माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, शिक्षकों को निर्देश हैं कि वह विद्यालयों को साफ और स्वच्छ बनाने के साथ ही विद्यालयों को गुब्बारों से सजाकर रखें। साथ ही स्कूल में बच्चों का स्वागत फूल मालाएं पहनाकर या फूल देकर किया जाए। शिक्षा विभाग की ओर से पहले की तरह लेकिन शारीरिक दूरी के साथ कक्षाएं संचालित करने के लिए निर्देश हैं। कक्षाओं को साफ रखने, सभी की थर्मल स्कैनिंग, फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
पटना के एक स्कूल की क्लास - फोटो : पीटीआई
बिहार में भी प्राथमिक कक्षाओं यानी कक्षा 01 से 05 तक के लिए स्कूल सोमवार, एक मार्च से को फिर खुल गए हैं। स्कूल प्रशासन को विशेष योजना के तहत सभी कक्षाओं और कक्षा वर्गों के लिए कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। बिहार सरकार ने स्कूल को फिर से खोलने के लिए विशेष गाइडलाइन भी जारी की थी। गौरतलब है कि 04 जनवरी से बिहार में कक्षा 9,10,11 और 12 के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाओं की शुरुआत हो चुकी थी। राज्य में उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए भी स्कूल 08 फरवरी से खोल दिए गए थे। इस बीच राज्य में बोर्ड परीक्षाएं भी आयोजित की गईं। 
 

4 of 7
haryana school reopen - फोटो : जोगिंदर शर्मा
हरियाणा में ग्रेड-1 और ग्रेड-2 यानी कक्षा-1 और कक्षा-2 की नियमित कक्षाएं एक मार्च से शुरू हो गईं हैं। सूबे की सरकार ने बच्चों के लिए नियमित कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कक्षा-1 और कक्षा-2 छात्रों के लिए स्कूल समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक का रखा गया है। इससे पहले हरियाणा में कक्षा तीन से लेकर पांचवीं कक्षा तक के स्कूल 24 फरवरी से खुल गए थे। कक्षाओं का संचालन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जा रहा है। करीब सालभर बाद तीसरी और पांचवीं कक्षा के छात्र स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं के लिए आ रहे हैं।  
 
विज्ञापन

5 of 7
school - फोटो : amar ujala
झारखंड के स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों को एक मार्च से फिर से खोला गया है। यहां कोरोना-19 महामारी के कारण लगभग एक साल से बंद हैं। हालांकि, राज्य में कक्षा 8वीं और उससे ऊपर के कक्षा वाले छात्रों के लिए ही स्कूल फिर से खुले हैं। झारखंड सरकार ने कहा कि स्कूली छात्रों को उनके माता-पिता की सहमति से ही कक्षाओं में बुलाया जा रहा है। सूबे में 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए जेएसी बोर्ड-2021 की परीक्षाएं 04 मई से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 21 मई, 2021 को खत्म होंगी। हालांकि, राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर स्पष्ट किया कहा है कि 01 मार्च के बाद भी स्कूल प्रबंधन को ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रखनी होगी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : PTI
मिजोरम में कॉलेज और विश्वविद्यालय एक मार्च से खुल गए हैं। यहां की सरकार ने अगले महीने की पहली तारीख से कॉलेज, विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। उच्च शिक्षण संस्थानों को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए फिर से खोला जाएगा। बता दें कि सूबे में पिछले साल मार्च से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद रखा गया है। इस दौरान छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए पढ़ाया जा रहा है। जबकि मेघालय ने नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए पहले ही अपने स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
judiyan school - फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना में 24 फरवरी, 2021 कक्षा छह से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल दोबारा शुरू किए जा रहे हैं। तेलंगाना सरकार में शिक्षा मंत्री पी सबिता इंदिरा रेड्डी ने कहा कि उच्च प्राथमिक स्कूल दोबारा खोले जाने के संबंध में निर्णय राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के निर्देशों के तहत किया गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस दौरान कोरोना महामारी से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल संचालकों और प्रबंधन को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। प्राथमिक कक्षाओं के लिए भी स्कूल पुन: खोलने का फैसला जल्द किया जाएगा। 
 
शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  

सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें