फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th 2019: सावन राज भारती बने टॉपर, 97.2 फीसदी अंक के साथ लहराया सफलता का परचम

Sat, 06 Apr 2019 02:55 PM IST
अमर शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित कर दिया है। बोर्ड ने 21 फरवरी से 28 फरवरी तक परीक्षा आयोजित की थी। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। मैट्रिक की परीक्षा में सिमुलतला जमुई स्कूल के छात्र सावन राज भारती ने टॉप किया है। उन्होंने 97.2% स्कोर प्राप्त कर अपने नाम माता पिता का नाम रौशन किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
बिहार बोर्ड 2019 मैट्रिक परीक्षा में 80.73% छात्रों ने सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि मूल्यांकन 29 दिनों में किया गया था। पिछले वर्ष मैट्रिक का परिणाम 26 जून को घोषित किया गया था। कुल 6,83,990 पुरुष छात्रों (83%) ने परीक्षा उत्तीर्ण की है और महिला छात्रों में उत्तीर्ण प्रतिशत 75.27% है।
विज्ञापन

3 of 5
आपको बता दें कि, बिहार बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी, 2019 से आयोजित की गई और 28 फरवरी, 2019 को वैकल्पिक विषय के साथ समाप्त हुई। इस वर्ष, BSEB ने बिहार मैट्रिक परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों पर काफी सतर्कता बरती है।

4 of 5
बीएसईबी कक्षा 10 वीं परिणाम 2019: ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें-

चरण 1:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

चरण 2: BSEB Class 10th Result 2019 विकल्प पर क्लिक करें (लिंक अभी तक सक्रिय नहीं है)

चरण 3: आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

चरण 4: बीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम 2019 डाउनलोड करें।
 
पिछले साल, बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम 26 जून को जारी किया गया था।

 LIVE UPDATE Bihar Board 2019: 10वीं परीक्षा परिणाम का है इंतजार, पढ़ें ये जरूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
 वेबसाइट नीचे सूचीबद्ध हैं-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें