Bihar Board 10th Topper: बिहार बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम अब जारी किया जा चुका है। कई छात्रों के लिए यह परिणाम खुशियां लेकर आया है तो वहीं, कई छात्रों को निराशा भी हाथ लगी है। इस साल बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा का सफलता प्रतिशत 79.88 रहा है। दसवीं बोर्ड की परीक्षा में औरंगाबाद की नारायणी रॉय ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, मधुबनी जिले के विवेक कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी कड़ी में अमर उजाला ने बात की है बिहार बोर्ड के दूसरे टॉपर विवेक कुमार से और जाना उनके अनुभवों को...