Rakesh Sharma
- फोटो : facebook/Tabasco Tongue
रोचक किस्सा : जब मैडम प्राइम मिनिस्टर ने पूछा ये सवाल
38 साल पहले जब तत्कालीन स्क्वाड्रन लीडर (अब विंग कमांडर) राकेश शर्मा बतौर भारतीय अंतरिक्ष यात्री, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में थे तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे बातचीत की थी। उस दौरान पीएम इंदिरा ने शर्मा से कई सवाल पूछे थे। उनमें से एक रोचक सवाल था कि ऊपर यानी अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? तो इस पर शर्मा ने भी शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं बेहिचक यह कह सकता हूं कि सारे जहां से अच्छा ...। यह शब्द आज भी प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित महसूस कराते हैं। राकेश शर्मा, जब अंतिरक्ष यात्रा पर गए थे, तब भारत आज के मुकाबले सक्षम नहीं था, लेकिन देश का इरादा मजबूत था।