अहिल्याबाई होलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इतिहास के पन्नों में उल्लेख मिलता है कि अहिल्याबाई हर दिन लोगों की समस्याएं के निराकरण के लिए सार्वजनिक तौर पर सभाएं रखतीं थीं। वहीं, भारतीय संस्कृतिकोश के मुताबिक अहिल्याबाई ने अपने शासन के दौरान न केवल इंदौर बल्कि देशभर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए। उन्होंने बांध, घाट, टैंक और तालाब भी बनवाए तो जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराया। उनके शासनकाल के दौरान, कला और संस्कृति भी पुरजोर तरीके से विकसित हुई। उन्होंने, हरिद्वार, काशी विश्वनाथ, अयोध्या, कांची, द्वारका, बद्रीनाथ आदि धार्मिक स्थलों को भी संवारा। उनकी शासन व्यवस्था ऐसी थी कि लोगों ने उन्हें संत की उपाधि भी दी। उनके शासन के दौरान सभी उद्योग फले-फुले और किसान सभी आत्मनिर्भर थे। 13 अगस्त 1975 को अहिल्याबाई का निधन हो गया था।