केरल के स्कूलों में छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए।
- फोटो : एएनआई
वहीं, केरल में भी स्कूलों को 1 जनवरी से खोला गया है। हालांकि, स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम ही दर्ज की गई। मार्च से बंद पड़े स्कूल भी एक जनवरी से आंशिक रूप से खोले जा चुके हैं तथा दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों के लिए कक्षाएं लगाई जा रही हैं। हर संस्थान में थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है, मास्क पहनना अनिवार्य है, सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जा रहा है तथा परिसरों को लगातार सैनिटाइज भी किया जा रहा है।