फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर हत्याकांड: 18 दिन बाद सुशील पहलवान गिरफ्तार, हिरासत में भी नजर नहीं आया खौफ, देखें तस्वीरें

Sun, 23 May 2021 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Wrestler Sushil Kumar arrested - फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में फरार चल रहे ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 18 दिन बाद सुशील कुमार और उसके साथी अजय को दिल्ली के ही मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चार मई को देर रात हुई घटना के बाद से फरार थे। पहलवान सुशील पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था जबकि अजय पर 50 हजार का इनाम था। गिरफ्तारी के बाद पहलवान सुशील के चेहरे पर जरा भी खौफ नजर नहीं आया। अमर उजाला पर गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले तस्वीरें देखें। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में दोनों उक्त आरोपियों को रविवार सुबह दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर शिवकुमार के निर्देशन में स्पेशल सेल की टीम ने दो वांछित लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पहलवान सुशील कुमार और उसके साथ अजय उर्फ सुनील के रूप में हुई। 
 
विज्ञापन

2 of 6
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले, सुशील कुमार की तलाश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और अब पंजाब में ताबड़तोड़ छापेमारी की। दिल्ली में कई ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा लेकिन सुशील का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को सबसे पहले सुशील के उत्तराखंड जाने की जानकारी मिली थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच राज्यों में दबिश दे रही थी। 


 
विज्ञापन

3 of 6
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी सूचना आ रही थी कि दिल्ली पुलिस ने सुशील को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी की बात से इनकार कर दिया था। 
 

4 of 6
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात दिल्ली के मॉडल टॉउन थाने के इलाके में पहलवान सुशील और उसके साथियों ने एक फ्लैट से सागर और उसके दोस्तों का अपहरण किया। फिर छत्रसाल स्टेडियम में ले जाकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। इसमें सागर बुरी तरह घायल हो गया था। इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
गिरफ्तार सुशील कुमार की पहली तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद पुलिस को स्टेडियम का एक सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है। सीसीटीवी फुटेज में सुशील 20-25 पहलवानों और असौदा गिरोह के बदमाशों के साथ सागर धनखड़ और दो अन्य को पीटता दिखा है। सभी लोग सागर को लात-घूंसों, डंडों, बैट व हॉकी से मारते दिख रहे हैं। फुटेज में सुशील सागर व दो अन्य पीड़ितों पर हॉकी चलाता भी दिखा है। सभी पहलवान और बदमाश स्टेडियम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 20 से 25 लोगों ने सागर व दो अन्य को अधमरा होने तक पीटा था। फुटेज से पता लग रहा है कि पीड़ितों को जानवरों जैसे पीटा गया। उनके मुताबिक, सुशील के साथ असौदा गिरोह के बदमाश और कुछ पहलवान भी थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें