दिल्ली में बारिश
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 80 रहा। वहीं, फरीदाबाद का 104, गाजियाबाद का 65, ग्रेटर नोएडा का 76, गुरुग्राम का 72 व नोएडा का एक्यूआई 73 दर्ज किया गया। सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 65 व पीएम 2.5 का स्तर 30 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की हवा को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ ने दिल्ली में पीएम 2.5 के स्तर को औसतन अनुसंशा से 17 फीसदी अधिक बताया है। हालांकि, इसे लेकर विशेषज्ञों ने नकारा है।