फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine vs Russia: आसमान से बरसते रहे गोले, खौफ में कटे दिन-रात, खारकीव से लौटे बच्चों ने बयां की दास्तां

Fri, 04 Mar 2022 05:33 AM IST
अनुराग सक्सेना सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली में एयरपोर्ट पर परिजनों से ऐसे मिले छात्र - फोटो : अमर उजाला
यूक्रेन संकट में खुद को बचाने की तमाम कोशिशों के साथ ही सैकड़ों छात्रों ने बगैर खाना-पीना के कई रातें गुजारीं। काफी मुश्किलों के बाद दूतावास की तरफ से छह छात्रों ने महज एक कटोरी चावल से गुजारा किया। मात्रा काफी कम होने की वजह से एक-एक चम्मच से ही गुजारा करना पड़ा। जिंदगी बचाने की जंग से जूझ रहे छात्रों की परेशानी सीमा पार करने के बाद ही थोड़ी कम हुईं। सीमावर्ती क्षेत्रों में खाने के लिए केवल मांसाहारी खाना होने की वजह से शाकाहारी छात्रों के लिए बिस्कुट और पानी का ही सहारा था। अगर पैसे खत्म हो गए तो मुश्किलें और बढ़ गईं।

खारकीव से गुरुवार को आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर यह विद्यार्थी पहुंचे। उन्हें लेने के लिए माता-पिता के अलावा अन्य परिजन भी आए थे। खारकीव की नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में द्वितीय वर्ष के छात्र चिराग आंतिल ने बताया कि हालात बिगड़ने की शुरुआत होने पर भारत लौटने के लिए कीव का रुख किया। फ्लाइट न मिलने पर रोमानिया बॉर्डर के लिए रवाना होने से पहले एक स्कूल में छह छात्रों ने दो रातें बिताई। इस दौरान खाना-पानी की काफी दिक्कत आई।
विज्ञापन

2 of 7
एयरपोर्ट पर बच्चों के इंतजार करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बैंक और एटीएम से नकदी नहीं निकलने के कारण स्थिति और खराब हो गई। भारतीय दूतावास के सहयोग से एक स्कूल में दो रात किसी तरह गुजारी। इस दौरान खाने के नाम पर महज एक कटोरी चावल में छह दोस्तों को दिए गए। पेट की आग बुझाने के लिए एक-एक चम्मच चावल में किसी तरह गुजारा किया। वहां न तो शौचालय की सुविधा थी और न ही पानी का इंतजाम था।
विज्ञापन

3 of 7
एक-दूसरे से मिलकर खुश होते परिजन व बच्चे - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर निवासी चिराग के पिता नरेंद्र ने बताया कि कई बार मोबाइल पर बातचीत के दौरान भी धमाकों की आवाजें सुनने को मिली थीं। दो दिन बाद छात्रों ने रोमानिया बॉर्डर का रुख किया। खारकीव में एयरपोर्ट पर भी धमाका हुआ था, लेकिन उस वक्त तक चिराग उस शहर को छोड़ चुके थे।

4 of 7
अपनों से मिलने की खुशी - फोटो : अमर उजाला

शाकाहारी छात्रों को बिस्कुट से करना पड़ा गुजारा

खारकीव से लौटे छात्र गौरव ने बताया कि हंगरी सहित सभी सीमाओं पर खासतौर पर उन छात्रों को खाने में दिक्कत हुई, जो मांसाहारी नहीं थे। बॉर्डर के नजदीक घंटों इंतजार करने के दौरान अगर कुछ खाने के उपलब्ध था भी तो मांसाहारी। ऐसे में गौरव और उनके दोस्तों ने पानी और बिस्कुट से गुजारा किया। बॉर्डर पार करने के बाद छात्रों को राहत मिली। वहां एनजीओ के सहयोग से छात्रों को खाना खिलाया गया, जबकि पोलैंड और रोमानिया में छात्रों को जुराब और सर्द रातें बिताने के लिए कंबल सहित कई जरूरी सामान दिए गए।
विज्ञापन

5 of 7
मेडिकल छात्रा भानवी शर्मा परिजनों के साथ - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल छात्रा ने केंद्र सरकार और दूतावास का किया शुक्रिया

नई दिल्ली। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा भानवी शर्मा के आईजीआई एयरपोट पहुंचते ही बिटिया को देख माता-पिता इतने भावुक हो गए कि शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। हमले की चेतावनी के बाद बंकर में दो रातें बिताने के बाद ट्रेन, बस और फ्लाइट में 50 घंटे से अधिक देर तक सफर किया। हंगरी में दाखिल होने के बाद भारतीय दूतावास की तरफ से दी गई सहूलियतों को भानवी और उनके दोस्त कभी भूल नहीं पाएंगे। यूक्रेन में छात्रों के लिए लंगर, दूतावास और केंद्र सरकार की ओर से मुहैया की गई सुविधाओं के लिए शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

6 of 7
अपने बेटे से मिलकर रो पड़ी एक मां - फोटो : अमर उजाला
वैशाली के मैक्स सिटी में रहने वाली भानवी के पिता राजीव शर्मा और मां सोनिया शर्मा भी एयरपोर्ट पहुंची। जेप्रोजिया स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में की कॉर्डिनेटर दिव्या सहित फैकल्टी को याद कर भानवी की आंखें नम हो गईं। उनके साथ दिल्ली-एनसीआर के 10-12 छात्र-छात्राएं भी पहुंची। इनमें प्रियंका, शगुन तोमर, आकाश शर्मा सहित आदि दोस्त शामिल हैं। इंडिगो एयरलाइंस से बृहस्पतिवार को करीब आठ बजे आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अपनों से मिलने की खुूशी - फोटो : अमर उजाला

यूक्रेनवासियों ने लगाया लंगर

सफर के दौरान छात्रों के पास खाने के लिए ब्रेड, नमकीन, बिस्कुट थे। सभी ने एक-दूसरे के साथ साझा किए, ताकि दिल्ली पहुंचने तक कोई दिक्कत न हो। हालांकि, एक जगह यूक्रेनवासियों की तरफ से छात्रों के लिए लंगर भी लगाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें