फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: हवाला के जरिए पाकिस्तान से आया था पैसा, हैंडलर नासिर के आदेश पर आतंकी अशरफ करने वाला था ये घिनौना काम

Fri, 22 Oct 2021 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Terrorist Mohammad Ashraf case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली समेत देशभर में इस समय पाकिस्तान के आतंकी व स्लीपर सेल मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आया दहशतगर्द मोहम्मद अशरफ इनके बारे में कुछ नहीं बता रहा है। ऐसे में इन आतंकियों का पता करने के लिए स्पेशल सेल ने मोहम्मद अशरफ का पॉलीग्राफी टेस्ट करने का निर्णय किया है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की मदद लेकर सीएफएसएल में पॉलीग्राफी टेस्ट शुक्रवार को कराया जाएगा। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त नीरज ठाकुर ने बृहस्पतिवार को लोदी कॉलोनी पहुंचकर मोहम्मद अशरफ से कई घंटे पूछताछ की। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर नासिर ने मो. अशरफ को कालिंदी कुंज में यमुना घाट से विस्फोटक व हथियार लाकर किसी को देने के आदेश दिए थे। हथियार व विस्फोटक लेने वाले कौन थे, इनके बारे में मोहम्मद अशरफ कुछ नहीं बता रहा है। मोहम्मद अशरफ के सर्किल का पता करने के लिए स्पेशल सेल उसका पॉलीग्राफी टेस्ट करा रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई
दिल्ली में सेंट्रल बैंक में है अशरफ का खाता
दूसरी तरफ मो. अशरफ के दिल्ली में बैंक खाते का पता लगा है। उसका खाता सेंट्रल बैंक में है। इस खाते पर डेबिट कार्ड भी जारी है। बैंक खाते में पैन नंबर भी दिया हुआ है। खाते से पैसों का लेन-देन होने की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन

3 of 6
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई
हवाला के जरिये पाकिस्तान से पैसा आने के सबूत मिले
स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि भारत में लोगों ने मो. अशरफ के बैंक खाते में रुपये क्यों जमा कराए थे। मो. अशरफ से पूछताछ में हवाला के जरिये पाकिस्तान से पैसे के भी सबूत मिले हैं।

4 of 6
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई
हैंडलर नासिर ने दिया था दिल्ली के नामी बदमाशों से संपर्क करने का आदेश
स्पेशल सेल के इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मो. अशरफ ने पूछताछ में ये भी खुलासा किया है कि हैंडलर नासिर ने उसे आदेश दिया था कि वह दिल्ली के नामी बदमाशों से संपर्क करे, ताकि इन बदमाशों का आतंकी वारदात जैसे टारगेट किलिंग में इस्तेमाल किया जा सके। मो. अशरफ ने दिल्ली के कुछ बदमाशों से संपर्क भी किया था। आईएसआई श्रीनगर में भी आतंकी वारदात के लिए इसी तरीके को अपना रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
संदिग्ध आतंकी - फोटो : अमर उजाला
गरीब के चलते आतंकी बनने को तैयार हुआ
आतंकी मो.अशरफ का परिवार बहुत ही गरीबी में रहता था। परिवार की गरीबी को दूर करने के लिए ये आईएसआई के चुंगल में फंस गया। पैसे के लिए ये भारत आकर आतंकी वारदातों के लिए तैयार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आतंकी मोहम्मद अशरफ गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
पाकिस्तान जाना चाहता था अशरफ
मोहम्मद अशरफ ने पूछताछ में बताया कि वह कुछ महीने पहले पाकिस्तान अपने परिवार के पास जाना चाहता था। उसे परिवार की बहुत याद आ रही थी। जब उसने हैंडलर को पाकिस्तान आने की बात कही तो हैंडलर ने उससे कहा कि अभी उसे भारत में बहुत बड़े काम करने हैं। बड़े काम करने के बाद उसके पाकिस्तान आने के बारे में सोचा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें