फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case : अब तक नहीं मिला श्रद्धा का सिर, तलाश में जुटा दिल्ली पुलिस का पूरा दक्षिणी जिला

Thu, 17 Nov 2022 02:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस के लिए श्रद्धा के शव के टुकड़े बरामद न होना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ऐसे में महरौली पुलिस के साथ-साथ पूरे दक्षिण जिले की पुलिस को तलाशी अभियान में लगा दिया गया है। पूरे दक्षिण जिले की थाना पुलिस ने बुधवार सुबह ही अभियान शुरू कर दिया था और देर रात तक तलाशी अभियान चल रहा था। पुलिस आरोपी को साथ लेकर गई थी। हालांकि पुलिस को बुधवार को कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

2 of 5
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस ने बुधवार को जंगल के सभी रास्ते बंद कर दिए थे। जंगल के हर रास्ते पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए थे। किसी भी को भी जंगल के अंदर नहीं जाने दिया रहा था। मीडियाकर्मियों को भी जंगल के अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जंगल के अंदर जंगली जानवरों के अवशेष भी मिल रहे हैं। घना होने के कारण जंगल में बहुत ज्यादा जानवर हैं। ऐसे में पुलिस व जानवरों की हड्डियों में अंतर करना मुश्किल हो रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर व धड़ बरामद नहीं हुआ है। आरोपी ये बता रहा है कि उसने श्रद्धा के शव के सभी टुकड़े महरौली के जंगल में फेंके हैं, हालांकि पुलिस अधिकारियों को ये भी आशंका है कि आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कई और फेंके हो। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान बृहस्पतिवार को भी चलाया गया। इस मामले में अन्य जिला पुलिस से भी सहायता मांगी गई है। दक्षिण जिला पुलिस ने पूर्वी जिला पुलिस से भी संपर्क किया है। यहां पर भी शरीर के कई टुकड़े मिले थे।

4 of 5
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी आफताब की पांच दिन की पुलिस रिमांड बृहस्पतिवार को खत्म हो रही है। इस दिन पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की रिमांड और बढ़वाई जाएगी। पुलिस को अभी और सबूत एकत्रित करने हैं। श्रद्धा के शव के और हिस्से भी बरामद करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : एएनआई
आरोपी आफताब गुरुग्राम के एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। उसे उसकी हरकतों की वजह से नौकरी से निकाल दिया था। वह नौकरी करने कॉल सेंटर में लगातार नहीं जाता था। एक बार तो वह कई दिन तक वह नौकरी करने नहीं गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें