फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टरमाइंड: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था ओसामा का चाचा, कबूलनामा सुन पुलिस भी हैरान

Mon, 20 Sep 2021 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
pak terror module - फोटो : अमर उजाला
आतंकी ओसामा का चाचा हुमैद उर रहमान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सीधे संपर्क में था। उसने ही अपने भतीजे ओसामा और जीशान को पाकिस्तान के कराची में आतंकी ट्रेनिंग दिलाने के लिए पाकिस्तान भेजने में मदद की थी। पुलिस की पूछताछ में उसने यह बात कबूल की है। दिल्ली पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 29 सितंबर तक के लिए रिमांड पर लिया है। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र एटीएस ने जाकिर हुसैन शेख (45) से पूछताछ के बाद एक और आतंकी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मॉड्यूल के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले हुमैद उर रहमान को शनिवार को दिल्ली लाया गया। उसे शुक्रवार को प्रयागराज के करेली थाने में गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े छह आतंकियों के मॉड्यूल में से पाकिस्तान प्रशिक्षित ओसामा का चाचा है। आईएसआई ने दाऊद इब्राहीम की डी कंपनी के साथ गठजोड़ कर उसे भारत के विभिन्न शहरों में सीरियल ब्लास्ट के लिए आईईडी पहुंचाने का जिम्मा दिया था।
 
विज्ञापन

2 of 7
ओसामा - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, जाकिर के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के तहत एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस को पता लगा है कि जाकिर शेख पड़ोसी देश के किसी एंटनी नाम के व्यक्ति के संपर्क में था। दिल्ली पुलिस जाकिर हुसैन शेख को जल्द ही दिल्ली लाएगी और अन्य आतंकियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

3 of 7
प्रयागराज पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के बाद एटीएस ने शाहरुख को छोड़ा
आतंकी मॉड्यूल मामले में एक दिन पहले खुद को पुलिस के हवाले करने वाले शाहरुख अदर खान से घंटों पूछताछ चली। एटीएस अफसर उससे हुमैद व जीशान के बारे में पूछताछ करते रहे। पोल्ट्री फार्म में विस्फोटक रखने के दौरान क्या-क्या हुआ, इसकी भी जानकारी ली।

4 of 7
प्रयागराज पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कड़ी पूछताछ के बाद भी फिलहाल मामले से उसका कोई लिंक सामने नहीं आने पर उसे छोड़ दिया गया। हालांकि उसे क्लीन चिट दे दी गई है, इस बारे में अभी एटीएस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रयागराज पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख ने एक दिन पहले खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। 14 सितंबर को पोल्ट्री फार्म से विस्फोटक बरामद होने के बाद से ही वह गायब चल रहा था। पुलिस को खुद को सौंपने से एक दिन पहले ही उसने फेसबुक पर वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताया था। कोतवाली से हिरासत में लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। शाम तक पूछताछ के बाद उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। देर रात फिर एटीएस उसे लेकर पुलिस लाइन पहुंची।
विज्ञापन

6 of 7
pakistan terror module - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उससे घंटों पूछताछ की जाती रही। उससे जीशान व हुमैद के बारे में पूछताछ की। पूछा कि हुमैद व जीशान से उसकी मुलाकात कैसे हुई। वह उनसे कितनी बार मिला और क्या कभी उनके साथ शहर से बाहर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pak terror module - फोटो : अमर उजाला
पोल्ट्री फार्म में विस्फोटक रखने के दौरान जीशान व उसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में नजर आया युवक कौन था, इस बारे में भी सवाल पूछे गए। रात भर चली पूछताछ के बाद सुबह एक बार फिर उससे पूछताछ शुरू हुई। इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने भी उससे पूछताछ की। इसके बाद दोपहर में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें