फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: दिल्ली में ऐसे मनाया गया योग दिवस, राष्ट्रपति से लेकर आम जनता तक ने किया योग

Tue, 21 Jun 2022 11:48 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
दिल्ली में योग दिवस - फोटो : ANI
पूरी दुनिया में 21 जून का दिन योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग के विशेष महत्व को दुनिया के सामने लाने के लिए आज का दिन इसके नाम किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी भी अक्सर योग के फायदे गिनाते नजर आते हैं। इसी का असर है कि आज देश भर के कोने कोने में योग दिवस मनाया जा रहा है। तस्वीरों में देखिए राजधानी दिल्ली में कैसे मनाया गया योग दिवस -

 
विज्ञापन

2 of 9
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में योग दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। मानवता के लिए भारत का उपहार, यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है, जो हमारे मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।


 
विज्ञापन

3 of 9
पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना - फोटो : ANI
इस मौके पर दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने भी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ योग किया।


 

4 of 9
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्व योग दिवस के मौके पर योग किया।

 
विज्ञापन

5 of 9
ओम बिरला - फोटो : ANI
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन के परिसर में अन्य सांसदों के साथ योग किया।

 
विज्ञापन

6 of 9
डॉ. एस जयशंकर - फोटो : ANI
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने विभिन्न देशों के राजनयिकों के साथ पुराना किला परिसर में योग दिवस मनाया।

 
विज्ञापन

7 of 9
कनॉट प्लेस में योग - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस स्थित चरखा पार्क में योग करते उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, सतीश उपाध्याय, कुलजीत चहल एवं अन्य।

8 of 9
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : भूपिंदर सिंह
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित जंतर मंतर में योग करतीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण। 

 
विज्ञापन

9 of 9
जामिया मिलिया इस्लामिया में योग करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
जामिया मिलिया इस्लामिया कैंपस में कुलपति प्रो. नजमा अख्तर समेत छात्रों और शिक्षकों ने किया योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें