महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में धूमधाम से मनाया गया। भगवान शंकर के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर वरदान मांगा।
विज्ञापन
2 of 8
दिल्ली के तिलक नगर स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने के लिए मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बेलपत्र, धतूरा, शहद, दूध, जल, पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर मनोकामना पूरी करने की कामना की। सुयोग्य वर की चाह में युवतियों ने व्रत रखा और भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन
3 of 8
जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रों में भी महाशिवरात्रि का उल्लेख मिलता है। धर्माचार्यों का कहना है कि शिव का दर्शन पाने में वही समर्थ हो सकते हैं, जो बड़े-छोटे के बीच भेदभाव नहीं करते। अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष से रहित मन में ही सच्चाई वास करती है। भगवान शिव को श्मशान का निवासी, विरक्त तथा सन्यासी माना जाता है।
4 of 8
प्रीत नगर गुफा मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के घंटेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, गुफावाला मंदिर, गीता भवन स्थित मंदिर, सुदर्शन मंदिर, प्रेम मंदिर, माता शीतला मंदिर, प्रकाशपुरी आश्रम आदि मंदिरों व शिवालयों में श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
5 of 8
बाबा प्रकाश पुरी आश्रम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
समाजसेवियों व धार्मिक संस्थाओं द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव की स्तुति भी की। महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिरों, आश्रम, शिवालयों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए थे।
विज्ञापन
6 of 8
राजीव नगर स्थित गुफा वाला शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
वेद विज्ञान विद्यापीठ सद्दामसुधा धाम में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वैदिक पंडितों द्वारा भक्ति के साथ मनाया गया। महर्षि वेद विज्ञानपीठ के प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव नमक चमक के विशिष्ट रुद्राभिषेक के साथ प्रारंभ हुआ। जिसे 21 पंडितों ने संपन्न किया। इस अनुष्ठान के बाद महर्षि व्यास सहित संपूर्ण गुरु परंपरा का शस्त्रों रिति से पूजन किया गया।
विज्ञापन
7 of 8
ग्रेटर नोएडा के मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
महर्षि संस्था के अध्यक्ष अजय प्रकाश ने कहा कि हम सब पूज्य महर्षि महेश योगी के सदैव ऋणी रहेंगे। जिन्होंने अपने गुरुदेवज्योति बद्री का श्रम के शंकराचार्यब्रह्मलीन स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की महतो कृपा से सारे विश्व का जीवन धन मनाया। लोगों ने भजन कीर्तन का भी आनंद लिया।
जलाभिषेक के बाद आरती करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विधि-विधान के अनुसार भक्तों ने भोले नाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद यज्ञ हवन भी कराया। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। लोगों ने भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर मनोकामना पूर्ण करने की कामना की।