फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सुसाइड केस: मां और बच्चों के आत्महत्या मामले में नया मोड़, ये सच जानकार पुलिस भी हैरान

Sat, 06 Mar 2021 08:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महिला ने बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के जींद स्थित मंडी में पल्लेदारी करने वाला सविता के पिता शिवदत्त यादव ने अपने दामाद पर बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। दामाद को ही तीनों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। शिवदत्त ने बताया कि वह मधुबनी का रहने वाला है और इन दिनों जींद में पल्लेदारी कर रहा है। आरोप लगाया कि सविता को उसका पति आए दिन परेशान करता था। 
विज्ञापन

2 of 6
महिला सविता और उसका बेटा आदित्य - फोटो : अमर उजाला
जब आदित्य ने जन्म लिया था तब भी उसे परेशान किया था। इसके बाद वह बेटी को लेकर गांव चला गया था। कुछ दिन बाद वह घर पहुंचा और सविता को ठीक से रखने की बात कहकर अपने साथ दिल्ली ले आया। लॉकडाउन से पहले भी उसकी बेटी ने उसे प्रताड़ित करने की शिकायत की थी, लेकिन लॉकडाउन लगने की वजह से वह बेटी के पास नहीं आ पाया। उसने दामाद पर ठीक से काम नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

3 of 6
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एक महीने पहले ही यहां रहने आया था परिवार
इमारत के भूतल में रहने वाली किराएदार जैतून ने बताया कि नंदकिशोर का परिवार एक माह पहले ही यहां रहने आया था। उसकी नंदकिशोर व सविता से बातचीत नहीं होती थी, लेकिन उनका बेटा बहुत अच्छा था। वह उसे दीदी कहकर पुकारता था। किसी को अहसास ही नहीं था कि सविता इस तरह का कदम उठा लेगी।
 

4 of 6
नंशिका, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए मौत के पीछे कोई साजिश की आशंका कम है। बावजूद, सभी पहलुओं से माम की जांच की जा रही है। शादी के पांच साल होने की वजह एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। एसडीएम के निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।- उषा रंगनानी, पुलिस उपायुक्त, उत्तर पश्चिम जिला

 
विज्ञापन

5 of 6
मृतक सविता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महिला ने दो मासूम के साथ फंदे पर झूलकर दी जान 
आपको बता दें कि दिल्ली के सुभाष प्लेस के शकूरपुर इलाके में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव जाने को लेकर पति से हुए विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो मासूमों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन शुरुआती जांच में गांव जाने के विवाद को लेकर हुए झगड़े के बाद गुस्से में खुदकुशी करने की बात सामने आई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसी घर में की थी आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
मृत महिला की शिनाख्त सविता(22) के रूप में हुई है। वह अपने पति नंदकिशोर(26), ढाई साल के बेटे आदित्य और चार माह की बेटी नंशिका के साथ शकूरपुर आई ब्लॉक के एक मकान के दूसरी मंजिल पर किराए पर रहती थी। मूलत: मधबुनी बिहार की रहने वाला नंदकिशोर अशोक विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें