फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और खुलासा: हरिद्वार में सिख बनकर रह रहा था काला जठेड़ी, सहारनपुर से ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 01 Aug 2021 08:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
काला जठेड़ी और उसकी गर्लफ्रेंड - फोटो : amar ujala
कई राज्यों का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी हरिद्वार की एक सोसाइटी में सिख बनकर रह रहा था। वह लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज के साथ पति-पत्नी के तरह रहा था। दोनों ही अपना नाम बदला हुआ था। सोसाइटी में ये करीब आठ महीने रहे थे। सोसाइटी के लोगों से इनका काफी मिलना-जुलना था। अपने शूटर के गिरफ्तार होने के बाद ये हरियाणा चला गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम जल्द ही हरिद्वार उनके फ्लैट में तलाशी लेने जाएगी। पुलिस ये पता करेगी कि इनको फ्लैट किसने दिलवाया और कौन इनकी सहायता कर रहा था।

स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हरिद्वार की काला जठेड़ी एक सोसाइटी में ये करीब आठ से नौ महीने सिख बनकर रहा था। इसने दाढ़ी बढ़ा रखी थी। दिल्ली पुलिस ने जब इसे सहारनपुर से गिरफ्तार किया उस समय भी ये सिख की भेषभूषा में था। सोसाइटी में दोनों की अपना नाम बदला हुआ था। संदीप ने अपना नाम पुनीत भल्ला व अनुराधा ने पूजा भल्ला रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि ये सोसाइटी के लोगों से काफी घुल-मिल गए थे। काउंटर इंटेलीजेंस ने जब काला जठेड़ी के आखिरी मुख्य शूटर नीतिश उर्फ प्रधान को गिरफ्तार किया तो इसे लगा कि नीतिश पुलिस पूछताछ में उसका हरिद्वार का पता पुलिस को बता सकता है।

ऐसे में इसने करीब 20 दिन पहले हरिद्वार से निकलकर अंबाला पहुंच गया। अंबाला से जब ये वापस सहारनपुर जा रहा था उस समय दिल्ली पुलिस ने उसे दबोच लिया। ये यूपी में अपना ठिकाना बनाने जा रहा था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने उत्तर प्रदेश में ज्यादा वारदातों को अंजाम नहीं दिया था। काला जठेड़ी मोबाइल का इस्तेमाल तो कर रहा था, मगर वह मोबाइल बार-बार बदल लेता था। अनुराधा भी अपना मोबाइल बदल लेती थी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
काला जठेड़ी - फोटो : amar ujala
गिरोह के सदस्यों को बोल रखा था
काला जठेड़ी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसने गिरोह के सभी सदस्यों को बोल रखा था कि अगर पुलिस उन्हें पकड़ ले तो वह उसके बारे में बताए कि वह थाईलैंड भाग गया है और बैंकाक में है। पुलिस गिरफ्त में आने वाले सभी सदस्य यही बताते थे। हालांकि स्पेशल सेल ने कई महीने पहले ये पता लगा लिया था कि काला जठेड़ी भारत में ही है और वह जल्दी-जल्दी अपना ठिकाना बदल लेता है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में काला जठेड़ी - फोटो : amar ujala
कम्युनिकेशन का काम करते थे विदेश में बैठे साथी
काला जठेड़ी के कई साथी विदेश में हैं। फर्जी पासपोर्ट पर विदेश गया वीरेन्द्र प्रताप बैंकाक में है। पुलिस ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। सतेन्द्र जीत उर्फ गोल्डी बरार कनाडा में है। मोंटी यूके में है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विदेश में बैठे साथी सिर्फ कम्युनिकेशन का काम करते हैं। ये काला जठेड़ी को मैसेज देते थे कि भारत में वह फलां व्यक्ति से मिल ले वह कोई काम करवाना चहाता है। काला जठेड़ी व उसके साथी गिरोह सिर्फ भारत में अपराधिक वारदात करते थे। 

4 of 5
काला जठेड़ी को गिरफ्तार करने वाली दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम - फोटो : amar ujala
मैसेज देकर बात करते थे
काला जठेड़ी के विदेश में बैठे साथी फोन पर बात नहीं करते थे। वह कई मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर काला जठेड़ी को मैसेज देते थे। काला जठेड़ी भी इनको मैसेज देकर बात करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काला जठेड़ी - फोटो : अमर उजाला
कई गिरोह मिलकर काम कर रहे हैं
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार काला जठेड़ी, लारेंस विश्रोई, आनंद पाल, जग्गू भगवानपुरिया, संपत नेहरा और राजू बसौदी से ज्यादा गिरोह ने आपस में हाथ मिला लिया है। ये अलग-अलग या फिर साथ काम करते हैं। एक गिरोह दूसरे गिरोह के काम में टांग नहीं अड़ाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें