उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बुधवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। रोहिणी जिले के बेगमपुर पुलिस ने खजूरी थाने को सूचना दी थी कि एक मकान में बदमाश भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक के साथ छिपे हुए हैं। बेगमपुर और खजूरी थाने की संयुक्त टीम ने दोनों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से चली गोलियों में आरोपी दोनों बदमाश ढेर हो गए, जबकि खजूरी थाने के दो सिपाही गोली लगने से जख्मी हो गए। ढेर हुए बदमाशों की शिनाख्त पूजा कॉलोनी, लोनी-गाजियाबाद निवासी आमिर खान और वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया निवासी राजमन के रूप में हुई है। उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि बुधवार रात को बेगमपुर थाने की टीम ने सूचना दी कि खजूरी की श्रीराम कॉलोनी में मकान नंबर-सी-216, गली नंबर-9 में दो बदमाश भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक के साथ छिपे हैं। सूचना मिलते ही फौरन एक टीम का गठन किया गया। देर रात करीब 11.30 बजे संयुक्त टीम ने मकान को घेर लिया।
विज्ञापन
2 of 7
encounter in delhi, khajuri khas
- फोटो : अमर उजाला
तीन मंजिला बिल्डिंग के अलग-अलग कमरों में करीब 15 परिवार रह रहे थे। धीरे-धीरे पुलिस ने पहले सभी को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों से सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन दोनों बदमाशों ने अपने पास भारी मात्रा में हथियार होने की बात करते हुए खुद को गोली मार लेने व बिल्डिंग समेत नजदीकी इलाके को बम से उड़ाने की धमकी दी।
विज्ञापन
3 of 7
encounter in delhi, khajuri khas
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने कहा कि 'तुम यहां से चले जाओ, हमारे पास काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद है, हम खुद को भी खत्म कर लेंगे और पूरी बिल्डिंग को उड़ा देंगे, अगर तुम यहां से नहीं गए तो हम खुद को गोली मार लेंगे और साथ ही सबको मार देंगे'। जी हां, पुलिस ने जब बदमाशों की घेराबंदी की तो दोनों पूरी बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी देने लगे।
4 of 7
encounter in delhi, khajuri khas
- फोटो : अमर उजाला
एक पल को तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान ही दूसरी मंजिल की एक खिड़की से बदमाशों के कमरे में झांककर देखा तो उनके पास पिस्टल दिखी। पुलिस को देखते ही दोनों ने गोली चला दी। टीम ने विस्फोटक की आशंका को देखते हुए पहले ही बिल्डिंग को खाली करवाया। करीब तीन घंटे चले ऑपरेशन के दौरान बदमाश रुक-रुककर फायरिंग करते रहे। आखिर में करीब 2.30 बजे पुलिस ने दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
encounter in delhi, khajuri khas
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के कमरे से पुलिस को 6/7 बैग बरामद हुए हैं। इन बैग में क्या है, कहीं कोई विस्फोट तो नहीं पुलिस फिलहाल इसका खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस के मुताबिक, टीम को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि बदमाशों के पास कितने हथियार और गोला-बारूद है। ऐसी खबर मिली थी कि दोनों बदमाश स्वतंत्रता दिवस पर कुछ गड़बड़ कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
दिल्ली के खजूरी खास एनकाउंटर में मारे गए दो बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एहतियात के तौर पर पड़ोस की इमारतों को भी खाली करवा लिया। लोगों ने खुद को अपने-अपने घरों में ही कैद रखने में भलाई समझी। एनकाउंटर के बाद लगातार रात भर बिल्डिंग में पुलिस अधिकारियों व जांच दल का आना-जाना लगा रहा।
फिलहाल इमारत को खाली करवाकर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया हुआ है। इलाके में भी सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। दिन भर पूरे इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस दिन भर आसपास की इमारतों व दूसरी जगहों की सीसीटीवी फुटेज जुटाती रही।