फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : डॉक्टरों की हड़ताल से बिगड़ रहे हालात, ओपीडी सेवाएं बंद, मरीजों को हो रही दिक्कत

Sun, 19 Dec 2021 10:30 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एक अस्पताल में काउंटर पर लगा डॉक्टरों की हड़ताल का पंपलेट - फोटो : अमर उजाला
नीट-पीज काउंसलिंग जल्द कराने की मांग को लेकर दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टर विरोध कर रहे हैं। इसके तहत वे ओपीडी, इमरजेंसी में इलाज नहीं कर रहे हैं। इससे हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। कुछ मरीजों की मौत हो चुकी है। रोजाना मरीजों और उनके तीमारदारों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दिल्ली में केस बढ़ रहे हैं। इस बीच डॉक्टरों की हड़ताल गंभीर परिणाम ला सकती है। ओमिक्रॉन के मरीजों का इलाज करने के लिए लोकनायक (एलएनजेपी) अस्पताल को अधिकृत किया गया है। यहां् भी डॉक्टरों की हड़ताल चल रही है।
विज्ञापन

3 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
सफदरजंग, जीटीबी, आरएमएल सहित दिल्ली के लगभग सभी बड़े अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। फिलहाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में हड़ताल नहीं है, लेकिन अन्य अस्पतालों में रेजीडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी, इमरजेंसी और कोविड वार्ड में ड्यूटी देने से साफ मना कर दिया है। इससे मरीजों और तीमारदारों को भी काफी परेशानी हो रही है।

4 of 7
डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में व्यवस्था कायम रखने के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन सप्ताह भर पहले हुई हड़ताल के दौरान वरिष्ठ डॉक्टर ना ओपीडी में दिखे थे ना ही इमरजेंसी मेें, जिसके चलते सफदरजंग अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) की निगरानी में चल रही इस हड़ताल को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि जब तक काउंसलिंग की तारीख नहीं बताई जाएगी तब तक विरोध प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन

6 of 7
डॉक्टरों ने की हड़ताल की घोषणा - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक दिल्ली के दूसरे अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों से भी इनकी बैठकें चलती रहीं। बताया जा रहा है कि आगामी सोमवार से डॉक्टरों की हड़ताल और तीव्र रूप ले सकती है और इसमें दिल्ली के बाकी अस्पताल भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सफदरजंग अस्पताल में विरोध प्रदर्शन करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पांच बड़े अस्पतालों में हड़ताल शुरू हो चुकी है। एम्स में डॉक्टरों की हड़ताल नहीं है लेकिन यहां सभी का उपचार मिलना भी संभव नहीं है। ऐसे में राजधानी के छोटे-छोटे अस्पताल सक्रिय हुए हैं। पूर्वी दिल्ली में डॉ. हेडगेवार अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। सफदरजंग अस्पताल की नर्सिंग यूनियन ने भी डॉक्टरों की हड़ताल को समर्थन कर दिया है। यूनियन ने जल्द से जल्द नीट काउंसलिंग कराने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें