फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने दिल्ली को झुलसाया: अप्रैल में कल का दिन पांच साल में सबसे गर्म, इतने डिग्री पर पहुंचा तापमान

Sun, 10 Apr 2022 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गर्मी से बचाव करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
गंभीर लू और भीषण गर्मी ने राजधानी में गर्मी का नया रिकॉर्ड बना दिया है। शुरुआती 15 दिनों के पखवाड़े में 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शनिवार का दिन बीते 72 सालों में सबसे गर्म रहा है। इससे पहले शुरुआती 15 दिनों में अप्रैल 2010 में 12 और 13 मार्च को 41.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, दिनभर लू चलने के साथ दिल्ली के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए रविवार को पारा 42 तक पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं राजधानी में शनिवार को पांच साल में सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, यदि शुरुआती 15 दिनों की बात करें तो 1951 से लेकर 2022 तक शनिवार का दिन बीते 72 सालों में सबसे गर्म रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
गर्मी से बचाव करते युवक - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले 2010 में 12 और 13 अप्रैल को पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। वहीं, यदि मासिक तापमान की बात करें तो 2012 में चार अप्रैल को 38.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। अब तक का सबसे अधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। जेनामणि के मुताबिक, लगातार गर्म हवाएं चलने और लंबे समय से बारिश न होने के कारण इन दिनों पारा अधिक हो रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
दिल्ली में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
सामान्य से आठ अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से आठ अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर गर्म हवाओं और सूरज की तेज तपिश के कारण भीषण गर्मी महसूस की गई। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 13 से 70 फीसदी रहा। गर्मी से परेशान लोग दिनभर शीतल पेय पदार्थों से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। 

4 of 7
फाइल फोटो
दिल्ली का रिज व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका सबसे गर्म
चढ़ते पारे के साथ दिल्ली का रिज व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 43.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाके दर्ज किए गए हैं। इनके अलावा पीतमपुरा में 43.4, नजफगढ़ में 43.3 व गुरुग्राम में 44.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में भी गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई है।  
 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : PTI
आज के लिए ऑरेंज अलर्ट, 42 तक पहुंचेगा पारा 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की वजह से आगामी 12 अप्रैल से लू से राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विभाग ने बेवजह धूप में न निकलने की सलाह दी है। यदि धूप में निकल रहे हैं तो सिर पर कपड़ा व पानी की बोतल साथ लेकर निकलें। गौरतलब है कि आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.6 व सात अप्रैल को 40 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया था। बता दें कि मार्च का माह बीते 122 सालों में औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
ग्रेटर नोएडा व नोएडा की हवा रही सबसे खराब
दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार खराब बनी हुई है। इस कड़ी में ग्रेटर नोएडा और नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ 311 व गुरुग्राम 312 रहा।  अगले 24 घंटे में भी हवा की सेहत में सुधार की संभावना नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआइ 261, फरीदाबाद 284, गाजियाबाद 262, ग्रेटर नोएडा 311 व नोएडा 258 रहा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें