फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली अग्निकांड की भयावह तस्वीरें: जोरदार धामाकों के साथ फटे तीन सिलिंडर, देखते ही देखते जमींदोज हो गईं तीन इमारतें

Sun, 10 Apr 2022 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Fire In Delhi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के बाड़ा हिन्दूराव इलाके के आजाद मार्केट में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य के दौरान एक-एक कर तीन सिलिंडर फट गए। धमाके की वजह से आसपास की कुछ दुकानें व गोदामों में भी आग लग गई। मौके पर बचाव कार्य चल ही रहा था कि अचानक वहां तीन इमारतें जमींदोज हो गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा जान का नुकसान नहीं हुआ। मलबे और आग की चपेट में आकर कुल पांच लोग जख्मी और झुलस गए। घायलों को बाड़ा हिन्दूराव और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे में करीब पंद्रह दुकानें, गोदाम व एक कार जल गई है। धमाके की वजह से कुछ मकानों को भी क्षति पहुंची। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेन रोड पर लगे बिजली के खंभे से निकली चिंगारी से आग लगी। इसके बाद आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 9
Fire In Delhi - फोटो : अमर उजाला
चूंकि दुकानों में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद था, इसलिए देखते ही देखते आग फैलती चली गई। करीब चार घंटे बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। बाड़ा हिन्दूराव पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम का दस्ता शनिवार शाम तक मौके पर जेसीबी की मदद से सड़क से मलबा हटाने में जुटा था।
विज्ञापन

3 of 9
Fire In Delhi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के 4.41 बजे सूचना मिली कि आजाद मार्केट मेन रोड पर बनी कुछ दुकानों में आग लग गई है। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की कुछ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। यहां आजाद मार्केट मेन रोड पर स्कूल बैग, छाते, तिरपाल व दूसरे सामान की दुकानें थीं। जिन बिल्डिंगों में दुकानें बनी थीं उनमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा ऊपर तीन मंजिलें बनी थीं। 

 

4 of 9
Fire In Delhi - फोटो : अमर उजाला
इमारत का पीछे का हिस्सा आजाद मार्केट के शिवाजी रोड पर खुलता था। इस तरह इमारत के आगे और पीछे दोनों ओर छह दुकानें थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि तड़के करीब 4.30 बजे आग लगी तो अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

5 of 9
Fire In Delhi - फोटो : अमर उजाला
सुबह सहरी का समय समाप्त हुआ था। लोग सुबह की नमाज पढ़ने के लिए अपने-अपने घर से निकले थे। स्थानीय शख्स फैज ने बताया कि वह शिवाजी रोड से होते हुए नमाज के लिए मस्जिद जा रहा था। उसने देखा कि वहां बिजली के खंभे से चिंगारी निकली और वेल्डिंग की दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन

6 of 9
Fire In Delhi - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते आग ने वहां दुकान नंबर, 391, 392, 393 और 394 को अपनी चपेट में ले लिया। यहां 391 में छाते और विंडचीटर की दुकान थी। 392 में स्कूल बैग, 393 में तिरपाल और 394 में पॉलिएस्टर फैबरिक का गोदाम था। दुकानों के ऊपर बनी तीनों मंजिलों पर किसी किसी का दफ्तर था तो किसी का गोदाम।
विज्ञापन

7 of 9
Fire In Delhi - फोटो : अमर उजाला
खबर मिलने के बाद बचाव दल भी वहां पहुंच गया। अभी बचाव का काम चल ही रहा था कि वेल्डिंग की दुकान में रखा सिलिंडर एक तेज धमाके के साथ फट गया। दुकानों के ऊपर भी एक गोदाम में रखा सिलिंडर फटा। धमाके के बाद निकली लपटे शिवाजी रोड की दूसरी ओर बनी दुकानों और गोदाम तक पहुंच गई।

8 of 9
Fire In Delhi - फोटो : अमर उजाला
यहां एक कार चार गोदाम कुछ रिहायशी मकान भी आग की चपेट में आ गए। कार में आग लगने के बाद उसका भी सीएनजी सिलिंडर फट गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। बचाव कार्य के दौरान ही अचानक 391, 392 और 393 नंबर की इमारतें जमींदोज हो गई। इन पर तीन-तीन मंजिलें बनी थी।
विज्ञापन

9 of 9
Fire In Delhi - फोटो : ani
अफरा-तफरी और धमाके में कुल पांच लोग जख्मी हुए। इनका इलाज जारी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हादसे में कुल 15 दुकानें, चार गोदाम और कुछ मकानों को क्षति पहुंची है। बाड़ा हिन्दुराव थाना पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें