दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज करवा रही दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की हालत में मामूली सुधार है। उसे शनिवार रात गहन चिकित्सा कक्ष से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन बच्ची आज भी अपने साथ हुई घटना से काफी सहमी हुई है। वह बार-बार अपनी मां को पकड़कर सुबकने लगती है। अपनी बेटी की हालत देखकर 11 माह की अपनी छोटी बेटी को गोद में लिए मां भी अपने आप को किसी तरह से संभाल पाती है। बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची को शनिवार रात वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन दर्द की वजह से बच्ची अब भी परेशान है। 24 घंटे से बच्ची की मां उसके साथ मौजूद है और बच्ची को रोता देख वह बार-बार डॉक्टर और नर्स के पास दौड़ जाती है। डॉक्टर और नर्स उसे दिलासा देते हैं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। उसने बताया कि घटना के बाद से बच्ची ने कुछ भी खाया नहीं था, रविवार को बच्ची ने हल्का खाना खाया है।
विज्ञापन
2 of 6
rape in delhi
- फोटो : अमर उजाला
पिता के मुताबिक बच्ची के इलाज में कोई कोताही न हो या फिर सुरक्षा को लेकर कोई दिक्कत पेश न आए इसके लिए दिल्ली पुलिस की ओर से 24 घंटा एक महिला सिपाही को अस्पताल में तैनात किया गया है। जो हर संभव उनकी मदद कर रही है।
विज्ञापन
3 of 6
शर्मशार हुई दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि अपनी बेटी के साथ हुई घटना के बाद से पत्नी और छोटी बच्ची के साथ वह लगातार अस्पताल में ही मौजूद है। वह रोज मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। अस्पताल में होने की वजह से पैसे की दिक्कत भी है। अब वह अपने परिचितों से कुछ उधार लेकर काम चला रहा है।
4 of 6
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मध्य जिला के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने रणजीत नगर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले गुनाहगार को 36 घंटे बाद रोहतक जिले के कलानौर के पास से गिरफ्तार कर लिया। 800 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान हुई।
विज्ञापन
5 of 6
rape in delhi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इसके बाद सर्विलांस के जरिए उसे उस बस से धर दबोचा, जिससे वह दिल्ली से राजस्थान भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात के दिन पहने हुए कपड़ों को भी बरामद कर लिया है।
आरोपी पहले भी ख्याला में सात साल की बच्ची के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। वह इस मामले में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। कुछ दिन पहले भी इंद्रलोक में इस तरह की वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है।