दिल्ली में प्रदूषण
- फोटो : एएनआई
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सर्दी बढ़ने के साथ हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से आज (सोमवार), 5 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के आनंद विहार, यूपी के नोएडा, हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 के पार दर्ज की गई है।