फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार, सांसों का संकट अभी भी बरकरार, जानें आज का AQI

Tue, 15 Nov 2022 09:45 AM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। इसके मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सोमवार को समीक्षा बैठक की। इसके बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तीसरे फेज (GRAP-3) की पाबंदी को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया। 
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली के आसमान में छाई धुंध - फोटो : ANI
दिल्ली- एनसीआर की हवा में सुधार देखने को मिल रहा है। हवा में सुधार के साथ ही तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। दिल्ली में एक्यूआई 221 और नोएडा में 'बहुत खराब' श्रेणी में एक्यूआई 302 पर है, जबकि गुरुग्राम में यह 'मध्यम' श्रेणी में 162 और दिल्ली हवाई अड्डे के पास 'खराब' श्रेणी 218 में दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई
उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह इस तथ्य पर अपनी आंखें बंद नहीं कर सकते कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब से गंभीर श्रेणी के बीच आ रही है। अदालत ने अवैध निर्माण पर भी कड़ी नाराजगी जताई है। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने कहा कि हाल की हवा की स्थिति के कारण ही पिछले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है। आज तक हम बहुत खराब श्रेणी में हैं। पिछले कुछ हफ्तों से हम गंभीर से बहुत खराब श्रेणी के बीच झूल रहे हैं। यह संवेदनशील मुद्दा है।
विज्ञापन

3 of 7
खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा - फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। इसके मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सोमवार को समीक्षा बैठक की। इसके बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तीसरे फेज (GRAP-3) की पाबंदी को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 पहले ही हटाए जा चुके हैं। ऐसे में यहां ग्रैप-1 और ग्रैप-2 के तहत नियम लागू रहेंगे।
 

4 of 7
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण - फोटो : ANI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में रहा। इसकी वजह मौसमी दशाएं रहीं। दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं के दिशा दक्षिण और उत्तर पूर्वी रही। वहीं, इसकी रफ्तार भी आठ किमी प्रति घंटा थी। इससे पंजाब व हरियाणा के पराली का धुंआ दिल्ली-एनसीआर नहीं पहुंच सका। पीएम 2.5 में पराली के धुएं का हिस्सा करीब 13 फीसदी ही रहा। नतीजन प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है।
विज्ञापन

5 of 7
pollution in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
सफर के मुताबित आज यानी मंगलवार को हवाओं का रुख बदलकर उत्तर-पश्चिम होने का अनुमान है। वहीं, इसकी चाल 12-18 किमी के बीच होगी।  अगले दो दिनों में इसकी दिशा में बदलाव नहीं होगा। जबकि चाल 22 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : amar ujala
दिल्ली- एनसीआर में आगले दो दिनों में सर्दी बढ़ने लगेगी। दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आ रही लगातार गिरावट के कारण लोगों को भी ठंड का अहसास होने लगा है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सुबह-शाम में ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली- एनसीआर में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। महीने के अंत तक दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पराली के धुएं से सांसों पर संकट - फोटो : एएनआई
पराली के धुएं और स्थानीय प्रदूषण की वजह से दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट बरकरार है। वायु मानक एजेंसियों के मुताबिक, स्थानीय मौसमी परिस्थितियों की वजह से प्रदूषण का स्तर अधिक नहीं बढ़ रहा है। अगले दो दिन तक हवा की सेहत खराब श्रेणी में बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें