फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक थी श्रद्धा: हिंदू-मुस्लिम दरकिनार कर छोड़ा घर, जिस आफताब पर भरोसा जताया, उसने ही डुबो दिया 'जिंदगी का सूरज'

Tue, 15 Nov 2022 07:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। युवक आफताब अमीन पूनावाला(28) ने सहमति संबंधों में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर(26) की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए। उसने शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। वह पिट्टू बैग में शव एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता। इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा। वह 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा। वह हर रात दो बजे टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकने जाता था। महरौली पुलिस ने करीब छह महीने बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामला का सनसनीखेज खुलासा किया। 
 
विज्ञापन

2 of 10
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई की मूलनिवासी श्रद्धा वालकर कोरोना काल में मां की मृत्यु के बाद 15 दिन के लिए अपने घर आई थी। उसके बाद फिर वह मुंबई नहीं लौटी। दिल्ली जाने से पहले वह माता-पिता के विरोध के बावजूद आफताब अमीन पूनावाला के साथ लिव इन पार्टनरशिप में रहने चली गई थी। 



 
विज्ञापन

3 of 10
मृतका श्रद्धा वाकर और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
पहले दोनो वसई के करीब नायगांव में रह रहे थे। उसके बाद दिल्ली चले गए। श्रद्धा का बचपन वसई के संस्कृति अपार्टमेंट में बीता। साल 2019 में वह मलाड स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी। यहीं पर आफताब पुनावाला से उसके प्रेम संबंध बने। 

 

4 of 10
मृतका श्रद्धा और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
साल 2020 में कोरोना महामारी में श्रद्धा की मां की मौत हो गई। उसके बाद श्रद्धा यहां आई थी। तब श्रद्धा के पिता ने उससे आफताब का साथ छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह यह कहकर दिल्ली चली गई कि उसे उत्तर भारत घूमने जाना है। 

 
विज्ञापन

5 of 10
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा ने बात नहीं मानी थी। इसलिए पिता ने कई महीनों तक उससे बात नहीं की। श्रद्धा के पिता ने पुलिस को बताया है कि शुरुआत में पत्नी ने उन्हें श्रद्धा के आफताब के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने जाने की बात बताई थी। पत्नी ने बहुत समझाया। कहा कि, हम हिंदू और लड़का मुसलमान है। फिर भी वह नहीं मानी। 

 
विज्ञापन

6 of 10
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
मैं 25 साल की हो गई हूं और मुझे फैसले लेने का पूरा अधिकार
उस समय पिता के मना करने पर श्रद्धा ने जवाब दिया था कि मैं 25 साल की हो गई हूं और मुझे अपने जीवन के बारे में फैसले लेने का पूरा अधिकार है। यह कहकर घर से निकल गई थी।
 
 
विज्ञापन

7 of 10
आरोपी आफताब और मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
6 अक्तूबर को माणिकपुर थाने में दर्ज हुआ था गुमशुदगी का मामला
14 सितंबर 2022 को श्रद्धा के भाई श्रीजय विकास वालकर को उसके एक दोस्त लक्ष्मण नाडर ने फोन कर बताया कि उसका फोन पिछले 2 महीने से बंद आ रहा है।  इसके बाद पिता ने 6 अक्टूबर 2022 को वसई के माणिकपुर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।  


 

8 of 10
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कौन है आरोपी व श्रद्धा
श्रद्धा मलाड़, मुंबई की रहने वाली थी। उसने स्नातक किया हुआ था। वह मुंबई में मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी। दिल्ली में उसे नौकरी नहीं मिली थी। आफजाब अमीन फूड ब्लॉगर है। 

 

9 of 10
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर उसका पर्सनल एकाउंट द हंगरी छोकरों के नाम से हैं। जब उसका फूड ब्लॉग इंस्टाग्राम पर दा हंगरी एस्कैपेड्स नाम से है। अपने पर्सनल ब्लॉग पर उसने आखिरी फोटो 3 मार्च, 2019 को पोस्ट की थी। 

 
विज्ञापन

10 of 10
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
अपने फूड ब्लॉग से उसने आखिरी फोटो दो फरवरी को पोस्ट की थी। आरोपी ने मुंबई से बीबीए किया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें