दिल्ली एनसीआर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
कल राजधानी में दिनभर हुई बारिश से दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह बीते 12 सालों में सबसे कम दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2011 से लेकर अभी तक इस दिन कभी इतना पारा नहीं लुढ़का है। साल 2011 में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उधर, शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार शाम तक दिल्ली में 55.4 मिमी बारिश हुई है।