फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather : रुक-रुक कर हो रही है बारिश, गली-मोहल्लों और सड़कों पर जगह-जगह भरा पानी, आज भी यलो अलर्ट

Sun, 09 Oct 2022 07:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पूर्वी विनोद नगर में पानी से भरी सड़कें... - फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है। लगातार हो रही बारिश से सड़कों के साथ ही गली-मोहल्लों में जगह-जगह पानी भर गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कल राजधानी में दिनभर हुई बारिश से दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह बीते 12 सालों में सबसे कम दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2011 से लेकर अभी तक इस दिन कभी इतना पारा नहीं लुढ़का है। साल 2011 में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उधर, शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार शाम तक दिल्ली में 55.4 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली में जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। इस कड़ी में तड़के से ही हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं, सुबह से लेकर शाम तक बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा और रिमझिम फुहारों के बीच-बीच में तेज बारिश का दौर आता-जाता रहा। शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार सुबह तक 25.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं, शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 30.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश 36.8 मिमी लोधी रोड व 25.8 मिमी आयानगर में दर्ज हुई है। वहीं, एनसीआर में गुरुग्राम में 42 और गाजियाबाद में 28.5 मिमी बारिश हुई है। राजधानी में लगातार बारिश के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार मध्यम रहने के साथ नमी का स्तर 93 से 100 फीसदी तक रहा। 
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली में हुई जमकर बारिश - फोटो : अमर उजाला
रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, कई जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही  स्थिति रहेगी। हालांकि, 10 अक्तूबर से बारिश कम होना शुरू होगी। सोमवार से आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक या दो स्थान पर हल्की बारिश के आसार हैं। 

4 of 6
दिल्ली में हुई जमकर बारिश - फोटो : अमर उजाला
इसलिए हो रही है बारिश 
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक, राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ट्रफ हवा की मध्य व ऊपरी क्षेत्र में बनी हुई है। वहीं, नमी भरी हवा अरब सागर से होकर गुजरात, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड होते हुए दिल्ली पहुंच रही हैं। इस वजह से मानसून गुजरने के बाद भी बारिश रिकॉर्ड हो रही है। एक अन्य मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, इसका असर हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के रूप में देखने को मिल रहा है। बारिश का यह दौर अगले 24 घंटे में भी जारी रहेगा। बता दें कि इस बार मानसून अपने तय समय से देरी से लौटा है। सामान्य तौर पर मानसून की दिल्ली से वापसी 25 सितंबर तक होती है, लेकिन इस बार यह 30 सितंबर तक लौटा है। 
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली में हुई जमकर बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के विभिन्न मानक केंद्रों पर दर्ज बारिश 
पालम- 23.2
लोधी रोड- 36.8
रिज- 17.3
आयानगर- 25.8
जफरपुर- 3.5
मुंगेशपुर- 0.5
नजफगढ़- 13.5
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स- 19
मयूर विहार- 27

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली में हुई जमकर बारिश - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 23 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 5:58 बजे
सूर्योदय का समय: 6:19 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ अधिकांश जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। हवा में नमी का स्तर अधिक रहेगा व हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें