गलती से नो एंट्री में घुसे युवक के सिपाही ने डंडे से पिटाई कर हाथ-पैर तोड़ दिया। युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। नाराज लोगों ने सिपाही की भी पिटाई कर डाली। आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने दो घंटे तक हरौला मार्ग जाम कर दिया। बुलंदशहर जिले के बालखा गांव निवासी फरीद मीट कारोबारी है। वह सेक्टर-9 स्थित बांस-बल्ली मार्केट में बहन सबीला के पास रहता है। मंगलवार सुबह करीब 10: 30 बजे फरीद की बाइक खराब हो गई। (सभी फोटो: राजन राय/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन
पुलिस की बर्बरता: नियम तोड़ने पर युवक के हाथ-पैर तोड़े
2 of 7
वह बाइक ठीक कराने जा रहा था। फरीद बाइक पर बैठ था। उसने साथी को बाइक में धक्का लगाने के लिए कहा। दोनों सेक्टर-9 कट से उद्योग मार्ग की ओर चल दिए। उन्हें वहां घुसते ही पुलिसकर्मी ने रोक लिया। नो एंट्री में आने पर सिपाही से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की बर्बरता: नियम तोड़ने पर युवक के हाथ-पैर तोड़े
3 of 7
फरीद के भाई फहीम के मुताबिक, सिपाही राजकुमार ने पीछे से आकर बाइक को धक्का दे रहे युवक को डंडा मारा। वह युवक तुरंत पीछे हट गया। सिपाही ने डंडा से फरीद की पिटाई कर डाली। जमीन पर गिरने के बाद भी डंडे से उसे पीटा। फरीद उठकर भागा तो सिपाही ने दौड़ा-दौड़ाकर उसे पीटा।
पुलिस की बर्बरता: नियम तोड़ने पर युवक के हाथ-पैर तोड़े
4 of 7
सिपाही की गुंडागर्दी पर स्थानीय लोग उग्र हो गए। लोगों ने सिपाही को घेरकर उसकी पिटाई कर डाली। वह किसी तरह भीड़ के चंगुल से छूटकर भाग गया। लोगों ने हरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगाकर रखा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस की बर्बरता: नियम तोड़ने पर युवक के हाथ-पैर तोड़े
5 of 7
सबीला ने बताया कि फरीद का 10 मार्च को बुलंदशहर की युवती से निकाह है। शादी बुलंदशहर में ही होनी है। शादी से पहले उसका भाई पूरी तरह से ठीक हो जाए। उन्होंने मांग की है कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। परिजनों ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस की बर्बरता: नियम तोड़ने पर युवक के हाथ-पैर तोड़े
6 of 7
पुलिसकर्मी की गुंडई से लोग उग्र हो गए। लोगों ने हरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। दोपहर एक बजे तक भी ट्रैफिक सुचारु नहीं हो पाया था। ऐसे में वनवे ट्रैफिक प्लान कुछ देर के लिए फेल रहा। अगर सही वक्त पर पुलिस फोर्स नहीं पहुंचती तो भीड़ और भी उग्र हो सकती थी। बहन सबीला के मुताबिक पुलिस का बर्बर चेहरा देखने को मिला।
पुलिस की बर्बरता: नियम तोड़ने पर युवक के हाथ-पैर तोड़े
7 of 7
भाई पर लाठी बरसाई हैं जिससे उसके हाथ और पैर में तीन जगह फ्रेक्चर हो गए। अस्पताल के डॉक्टर भाई की हालत गंभीर बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कि घटना दु:खद है। सिपाही को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया है। किसी भी पुलिसकर्मी को पिटाई या डंडे बरसाने का हक नहीं है। पूरे मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है।