मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पांच साल के भीतर दिल्ली में यमुना नदी पूरी तरफ साफ होगी। इसके बाद दिल्लीवाले यमुना के किनारे आकर खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। केजरीवाल शुक्रवार शाम कुदेसिया घाट पर आयोजित यमुना आरती में बोल रहे थे।
विज्ञापन
दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प
2 of 8
इस मौके पर दिल्ली के सभी मंत्री, विधायक व आम लोग मौजूद थे। बनारस से बुलाए गए 108 पंडितों ने यमुना आरती कराई। आरती के दौरान सैकड़ों लोगों के नदी में परछाईं बनने का बड़ा ही विहंगम दृश्य देखने को मिला। जल मंत्री कपिल मिश्रा की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब डेढ़ महीने पहले जब कपिल ने यमुना आरती करने की बात कही तो हमें हैरानी हुई।
विज्ञापन
दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प
3 of 8
लेकिन आज लग रहा है कि बड़ी शुरुआत हुई है। पूरी दिल्ली सरकार के साथ यहां वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। हम यहां से संकल्प लेकर जा रहे हैं कि पांच साल के अंदर यमुना को जीवित कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि दो साल के भीतर यमुना नदी में बूंदभर भी गंदा पानी दिल्ली में नहीं गिरेगा। इसकी योजना तैयार है।
दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प
4 of 8
इस पर काम भी हो रहा है। वहीं, डीएमआरसी की तर्ज पर केंद्र सरकार के साथ मिलकर एक कंपनी बनाई जा रही है। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की हिस्सेदारी पचास-पचास फीसदी होगी। इस कंपनी को पल्ला से ओखला के बीच सारी जमीन दे दी जाएगी। कंपनी के पास नदी में पानी लाने, उसकी साफ-सफाई व तटों के विकास की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प
5 of 8
विकेंद्रित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर होगा जोर- जल मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार विकेंद्रित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर काम कर रही है। कॉलोनियों में छोटे-छोटे प्लांट लगाकर उसका गंदा पानी कॉलोनी के बाहर साफ किया जाएगा। बाद में इसका इस्तेमाल सिंचाई के काम में होगा। इससे बिना शोधित औद्योगिक व घरेलू कचरा यमुना में नहीं गिरेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प
6 of 8
शाम ढलते ही बनारस से आए पंडितों ने आरती शुरू कराई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दूसरे मंत्रियों ने भी यमुना की आरती की। इस मौके पर यमुना नदी के किनारे का नजारा काफी खूबसूरत था। नदी के जल में आरती की परछाई पड़ रही थी। अंत में सभी लोगों ने यमुना को साफ व निर्मल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प
7 of 8
नदी के किनारे बनाई यमुना की मूर्ति- कार्यक्रम स्थल के नजदीक रेत से यमुना की बड़ी मूर्ति बनाई गई थी। इस पर क्लीन यमुना अभियान लिखा गया था। खास बात यह कि यमुना की मूर्ति खास तौर से उड़ीसा से बुलाए गए कलाकारों ने तैयार की थी।
दिल्ली में पहली बार हुई यमुना आरती, लोगों ने लिया खास संकल्प
8 of 8
वहीं, आरती के लिए कृत्रिम घाट बनाया गया था। मंच के छोटी-छोटी पिंडिया बनाई गई थी। यहां रोशनी, पानी, साउंड सिस्टम आदि का बड़े स्तर पर इंतजाम किया गया था।