दिल्ली के तिहाड़ जेल में जल्द दंगल करते दिखेंगे कैदी। आपने सही सुना, जेल नंबर दो में बंद एक दो नहीं बल्कि 20 पहलवान तैयार हो रहे हैं। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार इन कैदियों को कुश्ती के दाव पेंच और शारीरिक तंदरुस्ती का गुर सिखा रहे हैं। जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पहलवानी को लेकर जेल में बंद कैदियों का रुझान बढ़ रहा है। जहां शुरूआत के दिनों में आधा दर्जन कैदी पहलवानी का गुर सीख रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 20 तक पहुंच गई है।