गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन के सेक्टर-5 में रेडिमेड गारमेंट शॉप के शटर का ताला तोड़कर दो महिलाओं ने हजारों का माल उड़ा लिया। महिलाएं सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। पुलिस उनकी तलाश में है।
विज्ञापन
चोरनियों का गैंग सीसीटीवी में कैद, ताला तोड़ उड़ाया लाखों का सामान
2 of 5
वैशाली सेक्टर-5 निवासी सोनिया बंसल और विजय चौधरी पार्टनरशिप में पारस अस्पताल के पास रेडिमेड गारमेंट शॉप चलाते हैं। बृहस्पतिवार को दुकान बंद कर सोनिया घर लौटी थीं।
विज्ञापन
चोरनियों का गैंग सीसीटीवी में कैद, ताला तोड़ उड़ाया लाखों का सामान
3 of 5
सुबह दुकान के बाहर सफाई करने आए कर्मचारी ने उन्हें दुकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। इस पर सोनिया दुकान पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दुकान की शटर का ताला काटकर अंदर केबिन का शीशा तोड़ा गया था।
चोरनियों का गैंग सीसीटीवी में कैद, ताला तोड़ उड़ाया लाखों का सामान
4 of 5
उन्होंने बताया कि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो दो महिलाएं चोरी करतीं दिख रही हैं। कपड़ों की पोटली बनाकर वह लेकर जा रही थीं।
चोरनियों का गैंग सीसीटीवी में कैद, ताला तोड़ उड़ाया लाखों का सामान
5 of 5
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक देर रात करीब सवा दो बजे महिलाएं दुकान में घुसीं। इसके बाद करीब साढ़े चार बजे तक वह दुकान में माल भरतीं रहीं। इस बीच महिलाएं पांच बार दुकान से माल बाहर छोड़कर आईं। ये भी पढ़ें : देखिए क्या हुआ जब दिल्ली में एक लड़की निकली कंडोम खरीदने कार्यस्थल पर होती हैं यौन उत्पीड़न का शिकार तो यहां करें शिकायत मांस से भरे ट्रक को देख भड़के लोग, पुलिस ने की फायरिंग