हैदराबाद से नई दिल्ली जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया है। ट्रेन को पलवल स्टेशन पर रोककर एंबुलेंस बुला उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (सभी फोटोः भोला पांडे, फरीदाबाद)
विज्ञापन
तेलंगाना एक्सप्रेस के टॉयलेट में शबनम ने जन्मी चौथी बेटी
2 of 7
जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। महिला की ये चौथी बेटी है। वह मूल रूप से सहारनपुर, यूपी की रहने वाली है। पति के साथ वह हैदराबाद में रहती है। बुधवार को वह सहारनपुर जा रही थी।
विज्ञापन
तेलंगाना एक्सप्रेस के टॉयलेट में शबनम ने जन्मी चौथी बेटी
3 of 7
सहारनपुर के इस्लामाबाद खाताखेड़ी मोहल्ला निवासी नासिर हैदराबाद के गटकेश्वर में नौकरी करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। उसकी पत्नी गर्भवती थी।
तेलंगाना एक्सप्रेस के टॉयलेट में शबनम ने जन्मी चौथी बेटी
4 of 7
मंगलवार को वह हैदराबाद से एस-6 कोच में पत्नी और बच्चों के साथ सहारनपुर अपने घर जा रहा था। बुधवार को ट्रेन जब कोसीकलां-होडल के बीच पहुंची तो महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन
तेलंगाना एक्सप्रेस के टॉयलेट में शबनम ने जन्मी चौथी बेटी
5 of 7
सूचना मिलने पर एस-5 कोच में सफर कर रहे तेलंगाना स्पेशल पुलिस टीम के जवानों ने दिल्ली कंट्रोल को सूचना दी। वहां से मैसेज जीआरपी पलवल के पास पहुंची। सुबह करीब 8:42 बजे ट्रेन पलवल पहुंचते ही चौकी इंचार्ज राजेंद्र डागर व डिप्टी एसएस लोकेंद्र शर्मा कोच के पास पहुंच गए और सिविल अस्पताल से एंबुलेंस बुलाई।
विज्ञापन
तेलंगाना एक्सप्रेस के टॉयलेट में शबनम ने जन्मी चौथी बेटी
6 of 7
सिविल अस्पताल से जब तक टीम पहुंचती, शबनम कोच के टायलेट में बेटी को जन्म दे दिया। यह उसकी चौथी बेटी है। शबनम को तेज दर्द होने की जानकारी मिलने पर एस-5 कोच में सफर कर रही उत्तर प्रदेश के औरैया जिला की काशीराम कॉलोनी निवासी प्रियंका गौर मदद के लिए आगे आई और अपनी चुन्नी से शबनम को ढककर सकुशल प्रसव कराया।
तेलंगाना एक्सप्रेस के टॉयलेट में शबनम ने जन्मी चौथी बेटी
7 of 7
सूचना पर सिविल अस्पताल की नर्स सरिता, विमला, संगीता और एंबुलेंस चालक नयन सिंह महिला को ट्रेन से उतारकर सिविल अस्पताल में भर्ती किया। इस संबंध में पलवल के अस्पताल के डिप्टी एसएस लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रेन के एस-5 कोच में सफर कर रही महिला प्रियंका गौर ने शबनम का प्रसव कराया। ट्रेन को करीब 30 मिनट तक रोकना पड़ा। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। एंबुलेंस बुलाकर जच्चा-बच्चा और उसके परिवार को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।delivery in train