फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दिग्गज सितारों के साथ ऑटो एक्सपो का ग्लैमरस आगाज

विज्ञापन
1 of 12
ग्लैमर के तड़के के बीच लग्जरी गाड़ियों की पेशकश के साथ 13वें ऑटो एक्सपो का बुधवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शानदार आगाज हुआ। पहले दिन 29 कंपनियों ने करीब 60 मॉडल पेश किए। (सभी फोटो: कुमार संजय/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन

इन दिग्गज सितारों के साथ ऑटो एक्सपो का ग्लैमरस आगाज

2 of 12
खेल जगत और फिल्मी सितारों की मौजूदगी में पहले दिन लग्जरी कारों की लॉन्चिंग आकर्षण का केंद्र रही। ऑडी ने देश की सबसे तेज रफ्तार वाली ढाई करोड़ रुपये की कार लॉन्च की।
विज्ञापन

इन दिग्गज सितारों के साथ ऑटो एक्सपो का ग्लैमरस आगाज

3 of 12
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चरर्स (सियाम) द्वारा आयोजित मोटर शो के पहले दिन एसयूवी कारें आकर्षण का केंद्र रही वहीं बाइक के शौकीनों के लिए रफ्तार का रोमांच भी शामिल रहा है।

इन दिग्गज सितारों के साथ ऑटो एक्सपो का ग्लैमरस आगाज

4 of 12
इन सबके बीच देश की कुछ सबसे बेहतरीन कारें भी लॉन्च की गईं। ऑटो एक्सपो की शुरुआत मारुति सुजुकी इंडिया के मॉडल विटारा ब्रेजा के शोकेस के साथ हुई।
विज्ञापन

इन दिग्गज सितारों के साथ ऑटो एक्सपो का ग्लैमरस आगाज

5 of 12
कंपनी के एमडी तोषीहीतो सुजुकी ने इस अगले चार साल में 15 नए मॉडल पेश करने और गुजरात में नई मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने की घोषणा की। इसके बाद हुंडई ने नई एसयूवी टूसन और आई-30 पेश की।
विज्ञापन

इन दिग्गज सितारों के साथ ऑटो एक्सपो का ग्लैमरस आगाज

6 of 12
टाटा मोटर्स ने कंपनी के चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मौजूदगी में मॉडल जीका, हेक्सा, नेक्सन और काइट को पेश किया। कंपनी जीका का नाम बदल कर अगले माह मार्च में लांच कर रही है।
विज्ञापन

इन दिग्गज सितारों के साथ ऑटो एक्सपो का ग्लैमरस आगाज

7 of 12
डीएसके ने चार नई सुपरबाइक पेश कीं। होंडा ने पहली बार क्रॉस ओवर बाइक उतारी। इसका एक्स शोरूम प्राइज 39,500 रुपए होगा। दोपहर करीब दो बजे टीवीएस ने दो रेसिंग बाइक व एक क्रॉसओवर मॉडल लांच किया।

इन दिग्गज सितारों के साथ ऑटो एक्सपो का ग्लैमरस आगाज

8 of 12
होंडा ने एकॉर्ड हाइब्रिड सेडान पेश की जो 2017 में लांच की जाएगी। इसके अलावा मर्सडीज ने एसयूवी समेत तीन मॉडल पेश किए।

इन दिग्गज सितारों के साथ ऑटो एक्सपो का ग्लैमरस आगाज

9 of 12
बीएमडब्ल्यू की ओर से भी प्रीमियम क्लास के लिए खास सहूलियतों वाले चार मॉडल आने वाले समय में लांच किए जाएंगे।

इन दिग्गज सितारों के साथ ऑटो एक्सपो का ग्लैमरस आगाज

10 of 12
जीप ने भी ऑटो एक्सपो के जरिए भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। होंडा बीआर-वी एसयूवी, रेनॉल्ट डस्टर फेसलिफ्ट, हुंदई टक्सान, हुंदई आई-20 बेस्ड एसयूवी, फॉक्सवैगन की अमियो, डेस्टन गो-क्रॉस, महेंद्रा एंड महेंद्रा की टिवोली व ईटूओ स्पोर्ट्स जैसे मॉडल भी पहली बार नजर आए।

इन दिग्गज सितारों के साथ ऑटो एक्सपो का ग्लैमरस आगाज

11 of 12
ऑटो एक्सपो के पहले दिन सचिन तेंदुलकर ने बीएमडब्ल्यू, कैटरीना कैफ ने जगुआर, विराट कोहली और आलिया भट्ट ने ऑडी, रनबीर कपूर ने होंडा और हेट स्टोरी फेम करण सिंह ग्रोवर ने यूएम मोटर्स के वाहनों को पेश किया।
विज्ञापन

इन दिग्गज सितारों के साथ ऑटो एक्सपो का ग्लैमरस आगाज

12 of 12
शो का सबसे बड़ा आकर्षण कैटरीना कैफ रहीं। उन्हें जगुआर के साथ देखने के लिए एकाएक भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें