आरबीआई में पुराने नोट नहीं बदलने पर बुधवार दोपहर एक महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने सबके सामने अपने कपड़े उतार दिए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। महिला के साथ उसका ढाई साल का बेटा भी था। उधर, कुछ देर बाद महिला के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
2 of 10
महिला ने आरबीआई के बाहर उतारे कपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मीना (बदला हुआ नाम) नांगलोई झुग्गी बस्ती की रहने वाली है। वह बुधवार दोपहर अपने ढाई वर्षीय बेटे के साथ संसद मार्ग स्थित आरबीआई पहुंची थी। उसके पास चार हजार रुपये थे।
विज्ञापन
3 of 10
महिला ने आरबीआई के बाहर उतारे कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
इनमें से एक हजार के दो नोट और 500 के चार नोट थे। महिला के पास कोई आईडी प्रूफ भी नहीं था। जब उसके नोट नहीं बदले तो वह हंगामा करने लगी। हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई।
4 of 10
महिला ने आरबीआई के बाहर उतारे कपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
संसद मार्ग थाना प्रभारी महिला स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दो महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को काबू कर पुलिस जिप्सी में बैठाने का प्रयास किया था। महिला ने खुद को छुड़ा लिया और आरबीआई के मेन गेट तक पहुंच गई। यहां पर महिला ने अपने कपड़े उतार दिए। महिला का हंगामा काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
5 of 10
महिला ने आरबीआई के बाहर उतारे कपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मीना को काबू किया और उसे कपड़े पहनाए। महिला को संसद मार्ग थाने ले जाया गया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला का पति शराब पीने का आदि है इस कारण वह पति से अलग रहती है।
विज्ञापन
6 of 10
महिला ने आरबीआई के बाहर उतारे कपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला के पास पर्ची थी, जिसमें आरबीआई का पता लिखा था। मीना मंगलवार को भी आरबीआई आई थी और उसने नोट नहीं बदलने पर हंगामा किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल जांच कराने के बाद महिला को देर शाम उसके घर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 10
note
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि महिला पुलिसकर्मियों ने मीना के साथ मारपीट की।
8 of 10
note
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी मारपीट की बात से इंकार कर रहे हैं। महिला का कहना था कि उसके पास चार हजार रुपये ही जमा पूंजी थी। अब वह अपना घर कैसे चलाएगी।
9 of 10
- फोटो : Self
8 नवंबर के अपने ऐतिहासिक भाषण में पीएम ने क्या कहा था
8 नवंबर को पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान करते हुए कहा था कि रिजर्व बैंक में 31 मार्च तक नोट बदले जाएंगे।
वित्तमंत्री अरुण जेटली जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान
- फोटो : फाइल फोटो
वित्त मंत्री अरुण जेटली से पूछा गया
अब सवाल ये है कि ऐसा क्यों है? पीएम के बयान के बाद भी रिजर्व बैंक में नोट बदले या जमा क्यों नहीं किए जा रहे हैं।
वित्त मंत्री का जवाब
यानि प्रधानमंत्री ने अपने एतिहासिक भाषण में भले ही कुछ और कहा हो, लेकिन फिलहाल रिजर्व बैंक के हाथ नोटबंदी पर लाए गए अध्यादेश से बंधे हुए हैं। इस अध्यादेश में साफ कहा गया है कि 31 दिसम्बर के बाद रिजर्व बैंक में बंद किए गए नोट जमा करने की सुविधा सबको नहीं मिलेगी। आरबीआई में हलफनामा देकर पुराने नोट जमा करने की सुविधा सिर्फ उन्हें ही मिलेगी जो 9 नवंबर से 30 दिसम्बर तक देश से बाहर रहे होंगे।