फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीएमसी की ब्रांड एम्बेसडर बनीं ओलंपियन दीपा मलिक और पर्वतारोही अरूणिमा

Wed, 04 Jan 2017 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
deepa malik - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
एनडीएमसी अपने इलाके को देश का सबसे साफ सुंदर बनाने के लिए रियो पैरा ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीती दीपा मलिक और एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला अरूणिमा सिन्हा को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया।
विज्ञापन

2 of 6
deepa malik - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
एनडीएमसी ने मंगलवार को कनाट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में इस संबंध में घोषणा की। इस दौरान दोनों हस्तियां भी मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चों एवं अन्य लोगों और अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

3 of 6
deepa malik - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
गुरुग्राम में रहने वाली दीपा मलिक ने स्कूली बच्चों से आह्वान किया कि नई दिल्ली को स्मार्ट और आधुनिक नागरिक सुविधाओं से संपन्न राजधानी बनाने का हर संभव प्रयास करना अब हमारी मिलीजुली जिम्मेदारी है।

4 of 6
deepa malik - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
वहीं लखनऊ निवासी अरूणिमा सिन्हा ने कहा कि यदि आप स्वच्छता की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएंगे तो दूसरे लोग आपका अनुसरण करके नई दिल्ली को स्वच्छ शहर बनाने में जरूर सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
deepa malik - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
समारोह में उन्होंने एनडीएमसी की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सफाई सेवकों, मालियों, बेलदारों, विद्यार्थियों, दुकानदारों, निवासियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepa malik - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
इसके अलावा उन्होंने आरके आश्रम मार्ग पर नवनिर्मित जन सुविधा परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एनडीएमसी के अध्यक्ष नरेश कुमार, उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर, सदस्य बीएस भाटी एवं अनीता आर्य, सचिव चंचल यादव भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें