mahesh sharma
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व डीएसपी की भूमिका भी संदिग्ध
इस मामले में चैनल मालिक आलोक, महिला पत्रकार निशु के अलावा एक महिला समाजसेवी के साथ सेवानिवृत्त डीएसपी की भूूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। उगाही करने आई महिला पत्रकार नीशू की जब महिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो उसके पास से स्टिंग करने वाला कैमरा मिला। पुलिस ने कैमरे को जब्त कर लिया है। दरअसल, मार्च में लोकल चैनल के पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कराने के लिए पूर्व डीएसपी और समाजसेविका ने भी मदद की थी।
अस्पताल के बाहर बढ़ा दी गई थी सुरक्षा
सोमवार दोपहर को जब एसएसपी कैलाश अस्पताल पहुंचे तो थोड़ी देर में कैलाश अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। शहर के सभी कोतवाल समेत एसपी सिटी से लेकर तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए तो अस्पताल के बाहर मीडिया व अन्य लोगों का जमावड़ा लग गया। अस्पताल के अंदर से कोई सूचना नहीं मिल रही थी। तब बाहर तरह तरह के कयास लगने लगे। बाद में जब एसएसपी बाहर निकले तो कयासों का पटाक्षेप हुआ।