फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान में कैसे बिताए 60 घंटे, धीरे-धीरे खुल रही है पोल

Mon, 04 Mar 2019 04:27 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
abhinandan
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पाकिस्तान में करीब 60 घंटे बिताकर लौटे हैं। इस दौरान उन्हें किन-किन कठिनाइयों से गुजरना पड़ा, पूछताछ में धीरे-धीरे सारी बातें सामने आ रही हैं।दूसरे दिन भी उनकी चिकित्सकीय जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने अभिनंदन से पूछताछ (डीब्रीफिंग) की। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से उनसे सवाल-जवाब करने का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। एक सैन्य अधिकारी ने बताया, हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि अभिनंदन जल्द कॉकपिट में लौटें।
विज्ञापन

2 of 5
abhinandan - फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा ने शनिवार को अभिनंदन से अलग-अलग मुलाकात की थी। इस दौरान विंग कमांडर ने उन्हें बताया कि पाकिस्तान ने कैद रखने के दौरान उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान से भारत लौटने पर शुक्रवार देर रात दिल्ली लाया गया था। उन्हें पहले एयरफोर्स सेंट्रल मेडिकल एस्टेबलिशमेंट (एएफसीएमई) ले जाया गया था। बाद में उन्हें आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की जा रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
abhinandan
भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को खदेड़ने के दौरान हवा में हुई मुठभेड़ में अभिनंदन का मिग-21 गिर गया था, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। इससे पहले वर्तमान ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 विमान को मार गिराया था।

रीढ़ की हड्डी और पसली में चोट 

4 of 5
विंग कमांडर अभिनंदन
अभिनंदन वर्तमान की रीढ़ की हड्डी और पसली में चोट आई है। मेडिकल जांच में यह बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, एमआरआई स्कैन में कोई बग नहीं मिला है, लेकिन रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में चोट है। माना जा रहा है कि पैराशूट से उतरने के दौरान उन्हें यह चोट लगी है। पीओके में उतरने पर लोगों ने उन पर हमला बोल दिया था। इसमें उनकी पसली में चोट लग गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनंदन के फर्जी अकाउंट की जांच

5 of 5
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए गए। इस बात की शिकायत पर एसपी ने तत्काल मामले की जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को सौंप दी। साथ ही खुफिया विभाग को भी संदिग्ध की पहचान करने के लिए लगाया गया है। अवकुश सिंह नामक युवक ने यूपी पुलिस, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र और एसपी को ट्वीट कर बताया है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति ने भारतीय पायलट के नाम का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया है। यह हाल में ही बनाया गया है और बहुत कम समय में इसके 1400 फॉलोअर हो गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें