भारतीय रेल ने यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा और आधुनिक सुविधाएं देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक खास ट्रेन शुरू की है। इस ट्रेन में ऐसी कई सुविधाएं हैं जो अब से पहले किसी भी ट्रेन में नहीं थीं। जानिए क्यों खास है ये ट्रेन...
विज्ञापन
2 of 9
गत शुक्रवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का निरीक्षण किया। तेजस नाम की इस ट्रेन के 20 कोच में टी-कॉफी वेंडिंग मशीनों के अलावा हर सीट पर एलसीडी स्क्रीन और वाई-फाई की सुविधा होगी।
विज्ञापन
3 of 9
ये देश की पहली ट्रेन होगी, जिसके सभी कोच में ऑटोमैटिक डोर क्लोजिंग के साथ ही सुरक्षित गैंगवेज (डिब्बों के बीच के कॉरिडोर्स) होंगे। मुंबई-गोवा के बाद दूसरी तेजस ट्रेन को दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर चलाए जाने के आसार हैं।
4 of 9
ट्रेन की पहली रैक को आरसीएफ (रेल कोच फैक्ट्री) कपूरथला में तैयार किया गया है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, तेजस एक नई प्रीमियर क्लास ट्रेन है। इसे चलाने का मकसद यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाना है।
विज्ञापन
5 of 9
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि तेजस में बेहतर सुविधाएं होने के कारण इस ट्रेन का किराया भी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के सामान्य किराए से कुछ ज्यादा होगा।
विज्ञापन
6 of 9
इस ट्रेन में टी और कॉफी वेंडिंग मशीनें, मैगजीन्स और स्नैक टेबल्स, हर यात्री के लिए एलसीडी स्क्रीन, बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स में वाटर लेवल इंडिकेटर्स, सेंसर्ड टैप और हैंड ड्रायर्स (हाथ को सुखाने वाली मशीनें) लगे होंगे।
विज्ञापन
7 of 9
तेजस में सेलिब्रिटी शेफ द्वारा तैयार मनपसंद खाना मिलेगा। ट्रेन के अंदर का रंग बाहर के रंग से मैच करेगा, जिससे यात्री को वर्ल्ड क्लास ट्रैवलिंग का अहसास मिलेगा।
8 of 9
र कोच में इंटिग्रेटेड ब्रेल डिस्प्ले, डिजिटल डेस्टिनेशन बोर्ड्स और इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट भी होंगे। एग्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार वाली तेजस एक्सप्रेस में कैटरिंग सर्विस राजधानी और शताब्दी ट्रेनों की तरह होगी।
इसके कोच में 22 नए फीचर्स हैं, इनमें आग और धुएं का पता लगाने वाला और उन्हें रोकने वाला सिस्टम भी शामिल है। दुखद बात ये है कि इस ट्रेन के शुरु होने से पहले ही दिल्ली में इसके कोच पर हमला किया गया जिसमें इसके कोच की कांच टूट गई। रेलवे ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।