दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में दोपहर बाद आंधी-तूफान के साथ बारिश और कुछ जगह ओले भी पड़े। दिल्ली में मयूर विहार फेस-3, रोहिणी, जामिया नगर, एनसीआर में साहिबाबाद में ओले पड़े। इस आंधी-बारिश और ओले के बाद दिल्ली के तापमान में 10 डिग्री तक अचानक पारा नीचे गिरा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
DELHI RAIN
दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा और मौसम बिगडने के बाद शाम 6:50 बजे तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। तेज हवा के कारण जंतर-मंतर पर एक पेड़ की मोटी टहनियां टूटकर गिर गईं।
विज्ञापन
3 of 7
DELHI RAIN
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में मोदी नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, फरीदाबाद, गुडग़ांव, जिंद, रोहतक, सोनीपत, बागपत और पानीपत में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। दिल्ली के आया नगर में 8 मिमी, लोधी रोड में 4.2 मिमी, सफदरजंग में 2.2 मिमी बारिश हुई तो सफदरजंग एयरपोर्ट पर 32 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी दर्ज की गई।
4 of 7
DELHI RAIN
नोएडा में दिन का तापमान 39.2 डिग्री, गुडग़ांव में 40 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 30 से 65 फीसदी के बीच रही। दोपहर को गर्मी के बाद शाम को कुछ जगह आधा घंटे तक बारिश हुई और ओले पड़े तो मई के महीने में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज होने की संभावना और बढ़ गई है।
विज्ञापन
5 of 7
DELHI RAIN
मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने की भविष्यवाणी की है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी में आंधी तूफान केसाथ ओले पड़ सकते हैं। तो वहीं पूर्वी यूपी में बिजली चमकने और झोकेदार हवा की भविष्यवाणी की गई है। तापमान में सोमवार व मंगलवार को एक-दो डिग्री की और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
6 of 7
DELHI RAIN
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 मई से बढना शुरू होगा फिर पारा। 26 मई को 40 डिग्री के पारा होगा तापमान, उससे पहले सामान्य से नीचे रहेगा।
सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में दिन का तापमान 37 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान अगले पांच दिन सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा।