दिल्ली के कारोबारी मन्नू हत्याकांड में चार माह पहले उनकी पत्नी का फेसबुक पर किया गया कमेंट हकीकत बन गया। अगर उस कमेंट को मन्नू मजाक न समझता और सीरियसली लेता तो शायद ये नौबत नहीं आती। (खबरः अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद) (सभी फोटोः शालू और मन्नू की फेसबुक प्रोफाइल)
विज्ञापन
पत्नी का फेसबुक कमेंट अनदेखा करना पड़ा महंगा, गंवाई जान
2 of 10
दरअसल, छह मई 2015 को शालू ने अपनी एक फोटो फेसबुक पर अपलोड की थी, जिस पर 7 मई को मन्नू ने लिखा था ‘मार ही डालोगी।’ जवाब में शालू ने लिखा था कि ‘सच में मार ही डालूंगी।’
विज्ञापन
पत्नी का फेसबुक कमेंट अनदेखा करना पड़ा महंगा, गंवाई जान
3 of 10
यह महज इत्तेफाक है या हकीकत, मगर अब मन्नू के परिजनों और पुलिस को लग रहा है कि ये बात शालू ने मजाक में नहीं लिखी थी, बल्कि फोटो पर कमेंट के रूप में उसने अपने दिल की बात लिखी थी।
पत्नी का फेसबुक कमेंट अनदेखा करना पड़ा महंगा, गंवाई जान
4 of 10
शालू के इस कमेंट के बाद मन्नू ने लिखा ‘आ जाओ मार ही डालो।’ इसके बाद शालू और मन्नू ने कोई कमेंटनहीं किया। चार महीने बाद 16 सितंबर को शालू ने अपने आखिरी कमेंट को हकीकत में तब्दील करने का प्लान देवर विपुल के साथ मिलकर बनाया।
विज्ञापन
पत्नी का फेसबुक कमेंट अनदेखा करना पड़ा महंगा, गंवाई जान
5 of 10
पुलिस का दावा है कि विपुल के कहने पर हरिद्वार जाने की प्लानिंग शालू ने की थी, जिससे राजनगर एक्सटेंशन में शूटरों से मन्नू की हत्या कराई जा सके।
विज्ञापन
पत्नी का फेसबुक कमेंट अनदेखा करना पड़ा महंगा, गंवाई जान
6 of 10
पुलिस का कहना है कि फेसबुक पर शालू का कमेंट पढ़ने के बाद यही लग रहा है कि इस कमेंट को मन्नू को इग्नोर नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
पत्नी का फेसबुक कमेंट अनदेखा करना पड़ा महंगा, गंवाई जान
7 of 10
वह सतर्क हो जाता तो शायद उसका हंसता खेलता परिवार यूं न बिखरता। बता दें कि मन्नू के दो बेटे हैं, 11 और सात साल के। इनके साथ 22 मार्च को एक फैमिली पिक भी शालू ने एफबी पर अपलोड की है।
पत्नी का फेसबुक कमेंट अनदेखा करना पड़ा महंगा, गंवाई जान
8 of 10
मन्नू की मौत से उसका परिवार और दोस्त सदमे में हैं। मन्नू के दोस्त सुधीर ने मन्नू की फेसबुक वॉल पर लिखा है- रिप माई फ्रें ड, इट वाज नॉट द टाइम टू गो।
पत्नी का फेसबुक कमेंट अनदेखा करना पड़ा महंगा, गंवाई जान
9 of 10
16 सितंबर को राजनगर एक्सटेंशन के पास मन्नू की गोली मारकर हत्या की गई, जिसमें 19 सितंबर को पुलिस ने उसकी पत्नी और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पत्नी का फेसबुक कमेंट अनदेखा करना पड़ा महंगा, गंवाई जान
10 of 10
पुलिस का दावा है कि विपुल और शालू के अवैध संबंध थे, जिनमें बाधक बनने पर दोनों ने उसकी हत्या बागपत और हरियाणा के शूटरों से 50 हजार रुपये सुपारी देकर कराई थी। एसओ सिहानी गेट रणवीर सिंह का कहना है कि बागपत में पुलिस ने दबिश दी थी, मगर बल्लू वहां से भाग गया. बल्लू की गिरफ्तारी के बाद ही गजनी का पता लग पाएगा।