रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह सीआरपीएफ स्कूल की दीवार से धमाके की आवाज सुनाई दी थी। धमाके के बाद धुएं का गुबार भी दिखाई दिया। मौके पर एनआईए, एनएसजी और एफएसएल की टीम पहुंची।
रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह सीआरपीएफ स्कूल की दीवार से धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद दीवार में दरार पड़ गई। धमाके के बाद धुएं का गुबार भी दिखाई दिया। मौके पर एनआईए, एनएसजी और एफएसएल की टीम पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
2 of 7
भूपिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल से सफेद पाउडर मिला है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है। विस्फोटक अधीनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में गृह मंत्रालय ने विस्फोटक की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
3 of 7
भूपिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीम शुरुआती तफ्तीश करने और सबूतों से जुड़े इनपुट इकठ्ठा करने मौके पर पहुंची है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस मामले में तफ्तीश का जिम्मा कुछ दिनों के बाद जांच एजेंसी एनआईए को भी सौंपा जा सकता है। फिलहाल स्पेशल सेल और रोहिणी जिला पुलिस के द्वारा इस मामले की तफ्तीश की रिपोर्ट के बाद मंगलवार तक इस मामले में लिया जा सकता है।
4 of 7
भूपिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
तफ्तीश संबंधित आगे का फैसला आतंकी साजिश या कोई बड़े वारदात की संभावना के मद्देनजर ही लिया जा सकता है। एनआईए को केस ट्रांसफर किया जाएगा। किसी भी बड़े अपराधिक वारदात/आतंकी घटना या संदिग्ध बम विस्फोटक से संबंधित इनपुट्स की जानकारी मिलने के बाद शुरुआती तफ्तीश के लिए एनआईए को पहुंचना ये एक एसओपी यानी प्रोटोकॉल का हिस्सा होता है।
विज्ञापन
5 of 7
भूपिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर क्राइम टीम, एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ता पहुंचा। धटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। विस्फोट के कारणों पर गौर किया जा रहा है। स्पेशल सेल के सूत्र के मुताबिक मौके पर स्पेशल सेल की टीम भी मौजूद है।
विज्ञापन
6 of 7
भूपिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आसपास कई सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में जुटी है। रोहिणी जिला के डीसीपी समेत अन्य अधिकारियों द्वारा ये सख्त निर्देश दिया गया है कि कोई भी सीसीटीवी का कोई भी क्लिप लीक नहीं होना चाहिए। वहीं, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं।
दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह ब्लास्ट की सूचना मिली। इसके बाद लगभग सभी सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची। इसमें एनएसजी कमांडो भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।