बारिश के बाद सड़क पर जल-जमाव
- फोटो : pratapgarh
अगर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो समझिए कि होने वाले मौसमी बदलावों से कुछ खतरा हो सकता है, जिसके लिए आपको तैयार रहना है। जैसे-जैसे मौसम और खराब होता है, येलो अलर्ट को अपडेट करके ऑरेंज कर दिया जाता है। इस दौरान लोगों को बाहर जाने के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसका मतलब होता है कि हालात किसी भी वक्त बिगड़ भी सकते हैं। इसके लिए संबंधित विभाग पूरी तरह तैयार और अलर्ट रहें। ताकि जरूरत पड़ने पर बिना देर किए जरूरी कदम उठाए जा सकें।