फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मार के बीच दिल्ली पर नया संकट, डेंगू और मलेरिया दे रहे दस्तक

Tue, 23 Jun 2020 02:09 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
साल 2020 में राजधानी दिल्ली एक के बाद एक नई परेशानी का सामना कर रही है। पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली में पहले तो कोरोना संक्रमण तेजी से फैल गया। दूसरी ओर भूकंप के कई झटकों ने भविष्य के संभावित खतरे को लेकर चिंता बढ़ा दी। अभी दिल्ली इन संकटों से उबर भी नहीं पाई थी कि दो और बीमारियों ने यहां पैर पसारना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों की परेशानी और चिंता बढ़ गई है।

 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली में आजकल मलेरिया और डेंगू के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी सप्ताह की बात करें तो मलेरिया और डेंगू, दोनों के एक-एक नए मामले सामने आए हैं। निगम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह उत्तरी और पूर्वी निगम में एक-एक मलेरिया का ताजा मामला सामने आया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
इस महीने अब तक मलेरिया के कुल 12 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पिछले छह महीनों में इनकी संख्या 31 के पर पहुंच चुकी है। वहीं, दूसरी ओर डेंगू के कुल 19 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले महीने डेंगू के कुल मामलों की संख्या छह थी। 

 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
हालांकि, इस महीने चिकनगुनिया का एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है। इससे पहले ही चिकनगुनिया के 11 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना संकट के बीच राजधानी में अन्य बीमारियों का इस तरह बढ़ना वाकई चिंता की बात है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
मालूम हो कि दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 62 हजार के पार हो चुकी है। इनमें से 2233 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 36602 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं अब भी राजधानी में 23820 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें