फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी बवाल: हथियार लहराते हुए बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा, कार्यकर्ताओं के हाथ में थी तलवार, चाकू और डंडे, देखें तस्वीरें

Mon, 18 Apr 2022 10:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जंयती के मौके पर शोभा यात्रा पर पथराव होने की घटना के बाद रविवार को हिंदू संगठन बजरंग दल ने हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल युवक हाथों में तलवार, चाकू और डंडे शामिल हुए। इस दौरान वे तलवार, चाकू और डंडे को लहरा रहे थे। हालांकि यह मामला मीडिया की सुर्खिया बनने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और युवकों तलवार, चाकू और डंडे गायब कर दिए। बजरंग दल ने रविवार दोपहर बाद उत्तम नगर में करीब तीन किलोमीटर इलाके में शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। दल के कार्यकर्ता हाथों में तलवार, चाकू एवं डंडे लहराते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

2 of 9
उत्तमनगर में शोभायात्रा में हथियार लहराए - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मीडिया प्रतिनधियों की ओर से तलवार, चाकू व डंडे लेकर चलने के बारे में पूछने पर वे शुरूआत में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

3 of 9
उत्तमनगर में शोभायात्रा में हथियार लहराए - फोटो : अमर उजाला
तभी ज्यादा सवाल होने पर उन्होंने बताया कि वे अपनी सुरक्षा के मद्देनजर तलवार, चाकू व डंडे लेकर चल रहे है।

 

4 of 9
उत्तमनगर में शोभायात्रा में हथियार लहराए - फोटो : अमर उजाला
इस बीच शोभा यात्रा में युवकों के तलवार, चाकू एवं डंडे लेकर चलने के साथ-साथ उन्हें लहराने का मामला मीडिया की सुर्खिया बन गई। तभी इलाके के पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। इसके बाद युवकों ने तलवार, चाकू एवं डंडे छुपा दिए। 
विज्ञापन

5 of 9
उत्तमनगर में शोभायात्रा में हथियार लहराए - फोटो : अमर उजाला
उधर इलाके में शोभा यात्रा निकालने के बारे में बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

6 of 9
उत्तमनगर में शोभायात्रा में हथियार लहराए - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा के आगे एवं पीछे पुलिस की कई-कई गाड़िया चल रही थी। इसके अलावा शोभा यात्रा में शामिल झांकियों के साथ पुलिसकर्मी पैदल चल रहे थे।
 
विज्ञापन

7 of 9
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक स्थलों के पास पुख्ता सुरक्षा के आदेश 
वहीं, जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद रविवार को दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर थी। संवेदनशील जगहों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। दिल्ली पुलिस के कई जिलों में धार्मिक स्थलों के पास सुरक्षा कड़ी करने और विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है। जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा पर पथराव के बाद शनिवार रात से संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया। 
 

8 of 9
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
अति संवेदनशील जगहों असौला, जामिया नगर, सीमापुरी, जगतपुरी, जेएनयू व उत्तर-पूर्व में हुए दिल्ली दंगों वाली जगहों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। ज्यादातर इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला, वहीं लोगों को कहीं पर एक जगह एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा था। 
 
विज्ञापन

9 of 9
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
हर जिले में पुलिस उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमन कमेटियों के साथ बैठक कर लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं। जमीयत-उलमा-ए-हिंद के लोग भी जहांगीरपुरी पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें