हरियाणा में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है, हालांकि कुछ जगह तनाव की भी खबर है।
विज्ञापन
वोटिंग शुरू होते ही हुई फायरिंग, लाठियां लेकर घर से निकले लोग
2 of 7
वोटिंग के दौरान सबसे पहले तनाव की खबर पलवल के बहरौला गांव से आई। जहां दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। जिसके चलते वोटिंग बाधित हुई।
विज्ञापन
वोटिंग शुरू होते ही हुई फायरिंग, लाठियां लेकर घर से निकले लोग
3 of 7
ड्यूटी मजिस्ट्रेट खेमचंद चौहान के मुताबिक फायरिंग के कारण बूथ नंबर 124 और 125 पर 20 मिनट वोटिंग बंद रही। हालांकि अन्य जगहों पर मतदान को लेकर लोगों में उत्साह है।
वोटिंग शुरू होते ही हुई फायरिंग, लाठियां लेकर घर से निकले लोग
4 of 7
चंदवाली गांव में वोटिंग शुरू होते ही महिलाओं को भीड़ नजर आई। इसके अलावा नीमका और बामनी खेड़ा में भी लोग पंचायत चुनाव के लिए लंबी कतार लगाकर वोटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
वोटिंग शुरू होते ही हुई फायरिंग, लाठियां लेकर घर से निकले लोग
5 of 7
मुजेड़ी गांव में मशीन चालू न होने के कारण वोटिंग 20 मिनट की देरी से शुरू हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव शर्मा के अनुसार पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य में 1702 संवेदनशील और 1801 अति संवेदनशील केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग रोकने के कड़े उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
वोटिंग शुरू होते ही हुई फायरिंग, लाठियां लेकर घर से निकले लोग
6 of 7
पचों व सरपंचों के मतों की गणना मतदान खत्म होने के तुरंत बाद की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
वोटिंग शुरू होते ही हुई फायरिंग, लाठियां लेकर घर से निकले लोग
7 of 7
जबकि पंचायत समिति व जिला परिषद के मतों की गणना 28 जनवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत व उपायुक्त द्वारा निर्धारित स्थलों पर सुबह 8 बजे से करवाई जाएगी। राज्य में तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान रविवार सुबह साढ़े सात बजे से शाम चार बजे तक होगा।