फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक हत्याकांड: हिंदू भाई कहकर फंसे केजरीवाल, ट्वीट पर शुरू हुई सियासत

Sun, 30 Sep 2018 04:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एपल के मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फोन पर बात की। केजरीवाल ने कल्पना को फोन कर सहानुभूति जताई। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि हम हर तरह से आपकी मदद के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि लखनऊ पुलिस ने शनिवार तड़के एपल के सेल्स मैनेजर विवेक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिसकर्मियों के इशारे पर मैनेजर ने गाड़ी नहीं रोकी तो सिपाही ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक के सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
इसके बाद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया। केजरीवाल ने लिखा कि एक बेगुनाह हिन्दू को दिनदहाड़े गोली मार दी। उनके हत्यारे से थाने में बिठा कर प्रेस कॉन्फ्रेंस करवा दी। आपका मंत्री उनको अपराधी घोषित करता है। उनके लिए जब हम न्याय मांगते हैं तो भाजपा वाले कहते हैं हमारी औछी सोच है?
 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री के ट्वीट के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर ट्विटर वार शुरू हो गया। सबसे पहले केजरीवाल के ट्वीट पर कपिल मिश्रा ने रीट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ये भाषा - हिंदू को मारा, हिंदू लड़कियों का रेप किया, हिंदुओं का कत्ल- बिल्कुल आग लगा देना चाहते हैं देश में, देश जलाकर क्या मिलेगा? सत्ता? पैसा? ईनाम?, आप मोदी और भाजपा विरोध में पागल हो चुके हैं इलाज करवाइए।
 

 

 

4 of 5
इसके बाद दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया। उन्होंने इसे औछी सोच करार दिया। तिवारी ने ट्वीट किया कि 'आप कार्यकर्ता केजरीवाल की औछी सोच देख लो'। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि विवेक तिवारी की हत्या हुई है, कसूरवार को सजा मिलेगी, हम उसके परिवार के साथ खड़े हैं।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : self
इसके बाद विवेक की पत्नी कल्पना ने आगे ये कहा कि, सहानुभूति देना तो ठीक है लेकिन इस मामले को जातिवाद से जोड़ना बहुत ही गलत है। कल्पना ने कहा कि ये जातिवाद का मामला नहीं है, आखिर केजरीवाल इतने जिम्मेदार होकर ये बात कैसे कह सकते हैं। कल्पना तिवारी ने आगे प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार में जातिवाद को कभी बढ़ावा नहीं मिला है। हर वर्ग हर तबके को बराबर का हक मिला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें